Close

शाहिद कपूर साल 2026 के वक़्त की रफ़्तार पर हैरान हुए तो फैंस ने इस पर मज़ेदार कमेंट्स किए (Shahid Kapoor was surprised by the speed of time in the year 2026, and fans made funny comments on it)

शाहिद कपूर ने अपनी पहली फिल्म ‘इश्क़ विश्क’ से ही अपने अभिनय की जादूगरी से हर किसी को प्रभावित किया था. साल दर साल उनके अभिनय में निखार आता गया और फैंस के बीच उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनती गई. इन दिनों वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ मज़ेदार पोस्ट डालते रहे हैं.



उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी साल 2026 की एक से एक स्टाइलिश और अट्रैक्टिव फोटोज़ शेयर करने के साथ ही कहा कि साल 2026 में कदम रखते हुए... क्या ऐसा नहीं लगता कि साल बस पलक झपकते ही बीत रहा है!!..


उनकी इस बात पर रिस्पॉन्स यह भी मिला की “यक़ीनन इसे जल्दी बीच जाना चाहिए, क्योंकि हम 19 जून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.”


दरअसल, इसी दिन शाहिद कपूर की कृति सेनॉन व रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ रिलीज़ हो रही है. हाल ही के इसके कई गाने तुझको... माशूका... को बेहद पसंद किया जा रहा है.

प्रीतम के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीत के साथ राघव चैतन्य, रुआ के और महमूद की आवाज़ ने अपना मखमली जादू बिखेरा है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मुहिम में अनुपम खेर का सराहनीय प्रयास… (Anupam Kher- Pradhanmantri Shri Narendra Modiji Ki Desh Ke Liye Muhim Mein Mera Ek Chhota Sa Prayas…)

यह फिल्म साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, उसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अपनी अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया था और फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी.

‘कॉकटेल 2’ में मॉडर्न रिश्तों के ताने-बाने, उलझनों के साथ ग्रे शेड्स भी हैं. दर्शकों को यह कितना पसंद आएगा, व़क्त ही बताएगा. अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि होमी अदजानिया के निर्देशन में ‘कॉकटेल 2’ क्या कमाल दिखाती है.
फ़िलहाल हम देखते है शाहिद कपूर के एक्शन, डिफरेंट मूड के प्यारे अंदाज़ उनकी इस तस्वीरों की ़फेहरिस्त में. 


यह भी पढ़ें: “शादी के 42 साल! साथ के 53 साल!” अनिल कपूर ने दिलचस्प अंदाज़ में पत्नी सुनीता को सालगिरह की बधाई दी (“42 years of marriage! 53 years of togetherness!” Anil Kapoor wishes wife Sunita on their anniversary in a interesting way)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article