फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) में बॉबी देओल ने एक खूंखार विलेन (Dangerous Villain) का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया. हाल ही में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने खुलासा किया कि इस किरदार के लिए उनके दिवंगत पिता Late Father Dharmendra ) का रिएक्शन कैसा था?
धर्मेन्द्र की लाइफ से जुड़े अनकहे किस्से जानने के लिए देखें मेरी सहेली का ये एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट

बॉबी देओल ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस' 3' से की थी. इस फिल्म में बॉबी के किरदार को दर्शकों की खूब प्रशंसा मिली. इसके बाद बॉबी देओल फिल्म मेकर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम में नजर आए. इस वेब सीरीज में बॉबी ने एक बाबा का नेगेटिव किरदार निभाया था. इस किरदार के बाद सभी जब जबान पर सिर्फ एक ही नाम था -बॉबी देओल.

बॉबी के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब एक्टर के हाथ संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल लगी. इस फिल्म में खूंखार विलेन का रोल निभाकर बॉबी ने इंडस्ट्री ने तहलका मचा दिया है. इसके बाद तो बॉबी के पास फिल्मों की लाइन लग गईं. हाल ही में बॉबी ने इस बात का खुलासा कि एनिमल में विलेन के रोल के लिए उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन कैसा था.

बॉबी ने बताया - जब संदीप वांगा की एनिमल थिएटर में रिलीज हुई, तो पापा ने मुझसे पूछा- इस फिल्म में तू विलेन है? मैंने जवाब दिया- हां जी पापा, लेकिन रोल दमदार है. तब पापा ने कहा - लॉर्ड बॉबी बन गया है तू'....

इस फिल्म की सक्सेस के बाद बॉबी देओल बॉलीवुड में छा गए. उनके पास फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर आने लगे. हाल ही में बॉबी आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी नजर आए. बॉबी देओल की आने वाले फिल्में अनुराग कश्यप की बंदर, यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' और थलापति विजय की फिल्म जन नायकन में खूंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे .
