Close

कियारा आडवाणी ने दिखाई बेटी की झलक, मम्मी पापा संग वेकेशन पर निकलीं बेबी सरायाह, फ्लाइट जर्नी एन्जॉय करती आईं नज़र (Kiara Advani shared glimpse of her daughter, drops cute photo of baby Saraayah ahead of family vacation)

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. जुलाई 2025 में दोनों ने अपनी बेटी सरायाह (Saraayah) का वेलकम किया था. मां बनने के बाद कियारा अपनी मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और अब धीरे-धीरे फिर से काम पर लौट रही हैं. एक्ट्रेस जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. 

Kiara Advani

कियारा ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा नहीं रिवील किया है, लेकिन अक्सर उसकी झलक (Kiara Advani shared glimpse of her daughter) शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर कियारा ने अपनी लाडली की झलक (Kiara Advani drops cute photo of baby Saraayah) शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं. 

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फैमिली वेकेशन (Kiara Advani-Sidharth Malhotra on family vacation) के लिए रवाना हुए हैं. वेकेशन के लिए रवाना होते समय बीते दिन कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जहां उन्होंने पैप्स को जमकर पोज़ भी दिया. 

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

अब वेकेशन डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले कियारा ने बेबी सरायाह की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी सरायाह का एक कैंडिड मोमेंट शेयर किया है. 

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा ने अपनी लाडली की जो फ़ोटो शेयर की है, उसमें वो एयरप्लेन में जर्नी एन्जॉय करती दिख रही है. इस बार भी एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. बस उसके नन्हें हाथ दिखाए हैं, जो विंडो पर लगे कलरफुल सक्शन टॉय की ओर इशारा कर रहे हैं. कियारा ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है, बस रेड हार्ट इमोजी ड्राप की है.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

फैंस बेबी सरायाह की एक झलक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसे में सरायाह की एक झलक देखना भी उनके लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं हैं. फैंस अब बेबी सरायाह की इस तस्वीर पर भी प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही कियारा से सवाल कर रहे हैं कि वो सरायाह का फेस कब रिवील करेंगी.

Share this article