Close

नोएडा और भोपाल में हुई ट्विशा और दीपिका की मौत के बाद कंगना रनौत ने महिलाओं को दी ये सलाह, बोलीं- महिलाएं फाइनेंशियली आत्मनिर्भर बने (Kangana Ranaut Urges Women To Be Financially Independent After Noida-Bhopal Deaths)

सामाजिक मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपने राय देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Bollywood Actress And BJP Sansad Kangna Ranaut) ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस (Twisha Sharma And Dipika Nagar Case) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इन मामलों ने आम आदमी को ही नहीं, सेलेब्स को भी झकझोर कर रख दिया है. और अब एक्ट्रेस से सांसद बनी कंगना रनौत ने देशभर की महिलाओं से ये रिक्वेस्ट की है.

Kangana Ranaut

एक्स आर्मी ऑफिस खुशबू पाटनी के बाद महिलाओं के सपोर्ट में उतरी पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने शादीशुदा औरतों के जीवन से जुड़ी परेशानियों के बारे में एक लंबा चौड़ा पोस्ट नोट शेयर किया है. अपने इस नोट में कंगना ने ग्रेटर नोएडा और भोपाल की घटनाओं का जिक्र किया है. और लिखा है कि समय बदल रहा है, लेकिन आज भी शादी के बाद कई महिलाओं को मेंटल और इमोशनल तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है.

Kangana Ranaut

एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है - रोजाना आजकल शादीशुदा महिलाओं से जुड़ी दुखद खबरें सामने आ रही हैं. अनेक पढ़ी-लिखी लड़कियां भी मुश्किल हालातों से बाहर निकलने के लिए अपनी फैमिली से मदद मांगती हैं, लेकिन अक्सर शादी के बाद हमारा समाज बेटियों का साथ छोड़ देता है.

Kangana Ranaut

कंगना ने ये भी लिखा है- यंग लड़कियों को मेरा यही संदेश है कि आपका करियर, आपकी जिंदगी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. अपनी शादी के बारे में तभी सोचें जब आप अपने पैरों पर खुद खड़ी हों। आपको अपना हीरो खुद बनना होगा. आपको बचाने के लिए कोई दूसरा नहीं आएगा. आप क्या करती हैं और कैसी इंसान हैं, यह ज्यादा मायने रखता है, ना कि आप किस व्यक्ति से शादी करती हैं. अपनी चॉइस की जिंदगी बनाओ और लोगों की बातों में मत आओ.

Kangana Ranaut

कंगना का ये पोस्ट तब सामने आया है जब समाज में दहेज से जुड़े दो मामले सामने आए. एक मामले में नोएडा की 31 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला भोपाल में अपने घर में मृत पाई गई. फैमिली ने ससुराल वालों पर ये आरोप लगाया है कि शादी होने के बाद वह मानसिक तनाव ग्रस्त थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा में रहने वाली 24 वर्षीय शादीशुदा महिला की मौत का मामला सामने आया है , जिसमें महिला के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

Share this article