सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal) ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे मेलोडी मीम (Melody meme) को रिक्रिएट किया है. कपल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कर्टेसी वाला ये मीम टॉफी ट्रेंड पर बना है और ऑनलाइन यूजर्स का दिल जीत रहा है.

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर अक्सर फन वीडियो शेयर करते रहते हैं. फैंस कपल के वीडियो को पसंद भी करते हैं. हाल ही में सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है. फैंस को उनकी ये ट्रेडिंग रील बेहद पसंद आ रही है.

सोनाक्षी और जहीर ने अपने जॉइंट पोस्ट के जरिए इस रील को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कपल ने ये रील अपनी अपकमिंग फिल्म सिस्टम की रिलीज़ से ठीक पहले शेयर की है. इस मेलोडी मीम पर बनाई इस रील में भी कपल ने इंडियरेक्टली.. को दिखाया है. वीडियो क्लिप में सोनाक्षी जहीर से पूछती हैं- आप क्या पूछना चाहते हैं? तो ज़हीर कहते हैं - आप जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं? इसके बाद सोनाक्षी जहीर को चिढ़ाते हुए कहती हैं - नहीं. फिर कुछ क्षण बाद जहीर एक मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं - मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ...

सोनाक्षी और जहीर का इस मेलोडी मीम को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. उनका कमेंट सेक्शन लाफ्टर वाले इमोजी से भर गया है. फैंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं. कमेंट में दोनों की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. कई फैंस ने तो ये लिखा है कि उन्हें वायरल हो रहे ट्रेंड की बजाय पॉपुलर सेलिब्रिटीज द्वारा रिक्रिएट किए मीम को देखने में ज्यादा मजा आता है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इटली यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट में दिया. उसके बाद वो 'मेलोडी' मीम ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.
