कल दिनभर बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) न्यूज़ में बने रहे. अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई थी कि वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती (Amitabh Bachchan hospitalsed) हैं. ये खबर सुनते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे. लेकिन बाद में पता चला कि बिग बी वहां रूटीन चेकअप (Amitabh Bachchan's health update) के लिए गए थे और घर वापस आ गए हैं. अब इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग (Amitabh Bachchan's latest blog) में एक छोटी कविता शेयर की है और अपने फैंस को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं.

बिग बी ने अपने ब्लॉग की शुरुआत 'रामचरितमानस' की चौपाई के साथ कि है. इसके साथ ही उन्होंने एक कविता शेयर की है. हालांकि फैंस समझ नहीं पाए कि अमित जी आखिरकार कहना क्या चाहते हैं, लेकिन बिग बी ने जिस तरह आखिर में फैंस को प्यार दिया है, उसे देखकर फैंस का दिन बन गया है.

बुधवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "पील पिलवाड़ी, मुंबई, 19 मई 2026 / 20 मई. मंगल भवन अमंगल हारी..." इसके बाद बिग ने एक छोटी सी कविता लिखी, "चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें यानी जब चील शांत हो जाते हैं, तब तोते बोलना शुरू कर देते हैं. फिर लोग इधर-उधर की बातें करने लगते हैं और माहौल बनाने लगते हैं."

बिग बी ने आगे लिखा, "बाजरे दी रोटी खा दी, फू पडियों दा साग रे. मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे!!!!! एक रहे 'हिल' भैया की पढ़ाई का दर्पण और दूसर वेलिंग्टन की याद!!' उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत इन शब्दों के साथ किया. 'प्यार, दुआएं और बहुत सारी शुभकामनाएं."

अमिताभ की सलामती की खबर सुनकर फैंस खुश हो गए हैं और उनके ब्लॉग पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआएं कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार छोटे पर्दे पर हाल ही में खत्म हुए टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नज़र आए थे. खबरों के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की आने वाली बड़ी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में भी नजर आएंगे.
