टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) जल्दी ही मां (Karishma Tanna pregnancy) बनने वाली हैं. वो 42 सा की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं. करिश्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एन्जॉय कर रही हैं. वो अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रख रही हैं. करिश्मा तन्ना की डिलीवरी अगस्त 2026 में होगी. हाल ही में करिश्मा तन्ना की गोदभराई की रस्म हुई. उनकी गोदभराई (Baby Shower of Karishma Tanna) इसलिए खास और यूनीक थी क्योंकि आमतौर पर होनेवाली गोदभराई से ये बिल्कुल अलग थी और पूरी तरह भक्ति में डूबी हुई थी.

करिश्मा तन्ना की भक्ति में डूबी गोदभराई 21 मई (Karishma Tanna's Godh Bharai) को हुई, जिसकी झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. गोदभराई की तस्वीरें और वीडियो देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने इस मौके पर खास पूजा (Karishma Tanna Hosts Divine Godh Bharai Ceremony) रखी थी और भजन का प्रोग्राम भी रखा था.

एक तस्वीर में करिश्मा अपने पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) संग हाथ जोड़कर बैठी दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड में भजन मंडली गणपति बप्पा के भजन गा रही है और करिश्मा अपने पति संग झूमती दिख रही हैं.

एक वीडियो क्लिप में 'श्रीराम जयराम जय जय राम' गूंज रहा है और करिश्मा संग अपनी पूरी फैमिली संग भक्ति में डूबी हुई झूमती-नाचती दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस ने गोदभराई के लिए मेहंदी भी लगवाई है, जिसमें उन्होंने राधा-कृष्ण बनवाया है. मेहंदी की झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है.

अपनी गोदभराई के लिए करिश्मा ने पिंक रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. इस मौके पर उनका पूरा परिवार और करीबी मौजूद थे और सभी ने भजन क्लबिंग को खूब एन्जॉय किया.

बता दें कि करिश्मा ने वरुण ने बंगेरा संग 2022 में मुंबई में शादी रचाई थी. अब शादी के चार साल बाद उनके घर खुशखबरी आनेवाली है. बच्चे का जन्म अगस्त में होने वाला है.

