फिल्म स्टार्स के पर्सनल लाइफ उनके शौक, आदतें, घूमना-फिरना, व्यक्तिगत ज़िंदगी आदि के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में हमेशा से रही है. इसी को मद्देनज़र रखते हुए है ‘भोजपुरी बवाल’ शो, जहां हंसी-मज़ाक और मनोरंजन भी पर सीधे तौर पर ना कोई लाग-लपेट, ना कोई फिल्टर.

बॉलीवुड के तर्ज पर ही उत्तर के सितारों का भी अपना क्रेज़ रहा है. रवि किशन, मनोज बाजपेई, पंकज त्रिपाठी के अभिनय के जलवे हम सभी ने देखे हैं. उस पर निरहुआ से लेकर आम्रपाली तक की अदाकारी और ठुमको के तो उनके प्रशंसक बेहद दीवाने हैं ही. इसीलिए जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिख रहा है भोजपुरी सितारों से सजा ऐसा शो, जहां पर आप देख सकेंगे कलाकारों के रियल लाइफ बहुत ही क़रीब से. एक तरफ़ पवन सिंह, काजल राघवानी की ज़िंदगी के ताने-बाने होंगे तो दूसरी तरफ़ दिनेश लाल यादव उ़र्फ निरहुआ व आम्रपाली दुबे अपना अलग ही रंग जमाएंगे.

संगीत, सिनेमा और बड़े सितारों के दम पर फिल्म इंडस्ट्री ने न केवल देशवासियों के दिलों पर बल्कि उससे बाहर भी करोड़ों दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है. इसी सांस्कृतिक लोकप्रियता को नए आयाम देते हुए भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारे अब कैमरों की चमक-दमक से बाहर निकलकर लोगों के सामने अपनी ज़िंदगी की अब तक की सबसे बेबाक़ व अनफिल्टर्ड झलक प्रस्तुत कर रहे हैं.

यह शो लोगों को मंच, पर्दे और शोहरत की दुनिया से आगे ले जाकर भोजपुरी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के सुपरस्टार्स दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी आदि के पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ की अनदेखी झलक दिखा रहा है.
आम रियलिटी शोज़ से अलग यह एक अनोखे फॉलो रियलिटी फॉर्मेट को प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का ओवरएक्टिंग से भरा ड्रामा. बस, आप अपने फेवरटे कलाकारों की लाइफस्टाइल के ख़ामोश गवाह बनेंगे और उन सितारों के पीछे छिपे असली इंसान को जान व समझ पाएंगे. इसमें शोहरत, फैन फॉलोइंग, पारिवारिक दबाव, महत्वाकांक्षा, प्रतिस्पर्धा, जश्न, विवाद और सुपरस्टार बनने के पीछे की लगातार कोशिशं, असफलताएं, मेहनत-लगन जैसे हर पहलू को बेहद क़रीब से देखने का मौक़ा मिलेगा.

सेलिब्रिटी वर्ल्ड की ख़ास पहुंच और भावनात्मक वास्तविकता के अनोखे संगम के साथ, भोजपुरी बवाल दर्शकों को उन सितारों की ज़िंदगी की बेहद गहराई से जुड़ी झलक दिखा रहा है, जिन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्रीज़ को एक नई पहचान दी है.
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ ने तो अपने लाजवाब विषय के कारण ऑडियंस को ख़ूब लुभाया था. अब देखना यह है कि यह शो किस तरह का धमाल मचाता है. वैसे यह बहुत जल्द ही पता लग जाएगा, फ़िलहाल बिना कोई सवाल देखें भोजपुरी बवाल!
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा- ज़िंदगी मेरी अभी ख़त्म नहीं हुई है… (Kapil Sharma- Zindagi meri abhi khatam nahi huyi hai…)
Photo Courtesy: Social Media
