Close

गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी, हाथ में हरी चूड़ियां… कंगना रनौत ने रचाई गुपचुप शादी? मंगलसूत्र में फ़ोटो वायरल होते ही फैंस पूछ रहे- शादी कब की (Kangana Ranaut secretly ties the knot? Steps out wearing mangalsutra and green bangles, fans ask, ‘Is she married?’)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यूं तो अपने बिंदास बयानों और बेबाक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन फिलहाल वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कंगना के कुछ वीडियोज़ और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो मंगलसूत्र पहने (Kangana Ranaut wears Mangal sutra-green bangles) नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी रचा ली है?

Kangana Ranaut

दरअसल कल से ही सोशल मीडिया और X पर कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना घर से निकलती दिखाई दे रही हैं. माथे पर बिंदी, पिंक सूट, आंखों पर काला चश्मा, सिंपल से लुक में कंगना हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन फैंस का ध्यान उनके मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों ने खींच लिया. जी हां इस वीडियो में कंगना ने मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहनी थीं. 

Kangana Ranaut

ये वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी रचा (Kangana Ranaut secretly ties knot) ली है. फैंस ने कमेंट सेक्शन सवालों की झड़ी लगा दी. 'अरे ये कब हुआ', 'कंगना ने शादी कब कर ली' ,'मंगलसूत्र? चुपचाप शादी कर ली?' जैसे सवाल से कमेंट सेक्शन भर गया है, वहीं कई लोग तो उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं. 

Kangana Ranaut

वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि कंगना का ये लुक उनकी किसी फिल्म की शूटिंग का हो सकता है. कुछ का तो यह भी दावा है कि कंगना का यह शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए है, या हो सकता है कि वह 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हों. हालांकि, कंगना रनौत या उनकी टीम की तरफ से इस वेडिंग लुक को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. वैसे बताया जा रहा है कि कंगना ने मुंबई में 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. ये  फिल्म 'क्वीन फॉरेवर' नाम से बनाई जा रही है.

Kangana Ranaut

Share this article