Close

FWICE के बैन लगाए जाने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, मास्क के पीछे चेहरा छिपाए हुए एक्टर का वीडियो हुआ वायरल (Actor Ranveer Singh Spotted At The Airport For The First Time Since The FWICE Ban, Video Of Him With His Face Hidden Behind A Mask Goes Viral)

हाल ही धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ( Dhurandhar Actor Ranveer Singh) एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान वे व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ ब्लैक कलर की जैकेट और फेस पर ब्लैक कलर का मास्क लगाए हुए स्पॉट हुए. खबर है कि फिल्म 'डॉन 3' (Movie Don 3) छोड़ने पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया.

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 काफी समय से चर्चा में हैं. इस फिल्म में धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाने वाले थे. लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया. इस बात को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद बढ़ने लगा.

दोनों के बीच विवाद इतना गहराने लगा कि परेशान होकर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज में रणवीर सिंह की शिकायत कर दी. जिसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. इंडस्ट्री को एक्टर के साथ काम न करने के लिए कहा गया है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ द्वारा एक्टर पर बैन लगाए जाने के बाद एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह पहली बार बीती रात पब्लिकली स्पॉट हुए.

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपनी ब्लैक कलर की गाड़ी और बॉडीगार्ड के साथ पहुंचे. सफेद कुर्ता-पायजामा और ब्लैक जैकेट पहने हुए रणवीर सिंह ने अपने फेस को ब्लैक कलर के मास्क से छिपाया हुआ था. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. चुपचाप वे वहां से निकल गए. जैसे उन पर बैन का कोई असर नहीं पड़ा हो. फैंस को उनका ये शार्प लुक बेहद पसंद आया. और अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अपने चहेते एक्टर पर बैन लगने के बाद फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा- रणवीर पब्लिक की पसंद है, उन्होंने जो फैसला लिया होगा, सही लिया होगा. दूसरे यूजर ने लिखा है- , एक्टर मूवी छोड़ते रहते हैं, यह कोई नहीं बात नहीं है. लेकिन रणवीर को टारगेट किया जा रहा है. हम आपके साथ हैं रणवीर सिंह.

Share this article