Close

अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंची सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, बाबा के दर्शन कर माथे पर चंदन का टीका लगाए हुए नजर आई पूरी फैमिली (Salman Khan’s Sister Arpita Khan Sharma Visited Kedarnath Badrinath With Kids Ahil And Ayat)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को बहन अर्पिता खान शर्मा (Salman Khan 's Sister Arpita Khan Sharma) हाल ही में अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत (Kids Aahil And Ayat) के साथ केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम (Visited Kedarnath Badrinath Dham) पहुंची. और बच्चों सहित अर्पिता की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा फिल्मों में काम नहीं करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं. जब भी मौका मिलता है अर्पिता अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट फैंस को देती हैं. हाल हुए अर्पिता खान शर्मा अपने बच्चों आहिल और आयत के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंची.

और अब अर्पिता की मंदिर विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. अर्पिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने मंदिर विजिट की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं.

इन तस्वीरों में अर्पिता अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ मंदिर के बाहर परिसर में पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में अर्पिता खान और उनके बच्चे माथे पर चंदन का तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं.

केदारनाथ धाम में हल्की ठंड है. इसलिए अर्पिता ट्रैक सूट में दिख रही हैं और उनके दोनों बच्चे वुलन कपड़ों में दिख रहे हैं.अर्पिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी लगाया है, जिसमें वे हेलीकॉप्टर से बर्फ से ढके पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाया. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव.

बता दें कि अर्पिता खान शर्मा धार्मिक किस्म की हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर पूजा पाठ करने और गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

Share this article