Close

बढ़ती उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वाले पर भड़की शमिता शेट्टी, बोलीं- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया (Shamita Shetty Slams Age Shaming Trolls Mocking Married)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Actress Shamita Shetty) सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को ऐसा लताड़ा कि उसकी बोलती ही बंद कर दी. असल में इस ट्रोलर में शमिता शेट्टी को उनकी बढ़ती ही उम्र (Age Shaming) को लेकर ऐसी बात कह दी, कि एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. एक्ट्रेस भी कहां चुप बैठने वाली थीं.

शमिता शेट्टी के फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. एक्ट्रेस के चाहने वालों में से एक शख्स ऐसा भी था, काफी महीनों से शमिता की एज और उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भद्दे और घटिया कमेंट्स कर रहा था. शमिता ने कई बार उस शख्स को नजरअंदाज किया, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया. शमिता न सिर्फ उस शख्स के कमेंट्स का करारा जवाब दिया, बल्कि उसकी प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट भी अपनी स्टोरी पर शेयर कर दिया.

ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए शमिता ने लिखा - मै इस मौके का फायदा उठाकर आपके इन 'शानदार' कमेंट्स का जवाब देना चाहती हूं. आपका कहना है कि 'आपकी उम्र हो गई है, अब पहले वाली बात नहीं रही.' तो हां, जाहिर सी बात है कि मैं अब अलग दिखूंगी. समय के साथ चीजें बदलती हैं और ये जिंदगी का एक कुदरती तरीका है. इस दुनिया में कोई भी चीज हमेशा एक सी नहीं रहती, हमारी शारीरिक बनावट भी शामिल है! लेकिन, अपनी उम्र के हिसाब से मैं पूरी तरह सेहतमंद, फिट और खुश हूं. भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं और मेरे लिए बस यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है.

बात सिर्फ एज शेमिंग तक ही नहीं थी, उस शख्स ने एक्ट्रेस पर कमेंट किया कि अगर आपने समय पर शादी कर ली होती, तो आज आपके बच्चे बड़े हो गए होते. इस घटिया कमेंट पर शमिता ने तीखा पलटवार करते हुए लिखा- आपने तो वही बात कह दी जो सबको पता है... पर इससे क्या? भाई, आपने शादी करके आखिर कौन सा तीर मार लिया है?

सबसे जरूरी बात तो यह है कि आप हम जैसी सिंगल औरतों को सोशल मीडिया पर फॉलो ही क्यों करते हैं? सिर्फ इसलिए ताकि आप हमें हमारी उम्र को लेकर ताने मार सकें और अपनी पितृसत्तात्मक, पुराने जमाने वाली सोच हम पर थोप सकें! प्लीज, मुझ पर एक एहसान कीजिए और मुझे अभी के अभी अनफॉलो कर दीजिए.

बता दें कि ऐसा सिर्फ शमिता के साथ ही नहीं उन सभी एक्ट्रेसेस के साथ होता है जो शादी नहीं करती हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर एज-शेमिंग और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है. ऐसे शमिता शेट्टी ने जिस तरह उस शख्स को सबक सिखाया है, फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Share this article