Close

अंकिता लोखंडे ने अबू धाबी में पहना हिजाब, तो भड़क गए यूजर्स, सुनाया जमकर खरी खोटी, बोले- इसे तुरंत अनफॉलो करो (Ankita Lokhande trolled for wearing Hijab, Users slams actress, Says- Unfollow her) 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विकी जैन (Vicky Jain) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. अंकिता सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी डेली अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो जाते हैं और कपल पर खूब प्यार उड़ेलते हैं. लेकिन अब की बार अंकिता ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं तो यूजर्स का पारा चढ़ गया और अब यूजर्स अंकिता को खूब खरी खोटी (Ankita Lokhande trolled) सुना रहे हैं. 

Ankita Lokhande

दरअसल अंकिता पति विकी जैन के साथ फिलहाल अबू धाबी में वेकेशन एन्जॉय (Ankita Lokhande is enjoying Abu Dhabi) कर रही हैं, जहां से वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबू धाबी वेकेशन की कुछ फ्रेश तस्वीरें शेयर की हैं और  कैप्शन में लिखा है,  "मेरे कैमरे से अबु धाबी प्यार. एक्सप्लोर, हंसी और यादें." 

Ankita Lokhande

पहले तो यूजर्स उनकी अबू धाबी वेकेशन की तस्वीरें देखकर खुश हो गए, लेकिन जैसे ही उन्होंने पोस्ट को स्क्रोल किया तो अंकिता को हिजाब पहने देख भड़क गए. दरअसल अंकिता ने अपने पोस्ट में शॉर्ट ड्रेस से लेकर हिजाब तक में पिक्चर्स शेयर की हैं. उन्होंने मस्जिद (Ankita Lokhande Vicky Jain visited Mosque) में फोटोज़ क्लिक करवाई हैं और हिजाब (Ankita Lokhande wears hijab) भी पहना है. बस यही देखकर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वो अंकिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Ankita Lokhande

कुछ यूजर्स ने तो एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना दी है. एक ने लिखा, 'हिंदू तो हमेशा सेक्युलर होने की बात कहते हैं, पर मुस्लिम कभी भी ऐसा नहीं करते.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप तो मराठी मुलगी हैं, हिजाब पहनना आपको शोभा नहीं देता?' वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि हिंदू होकर हिजाब क्यों पहना?

Ankita Lokhande

यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे ने हिजाब पहना हो. पिछले साल भी वो एयरपोर्ट पर हिजाब पहने नज़र आई थीं. तब भी यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे कि क्या अंकिता ने धर्म बदल लिया है और इस्लाम कबूल कर लिया है?

Ankita Lokhande

Share this article