Close

करिश्मा तन्ना ने करवाया मैटरनिटी शूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिए पोज़, प्रेग्नेंसी में भी दिखाई हॉटनेस (Karishma Tanna shares glimpse from Maternity, Flaunts baby bump, Looks super hot)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) जल्दी ही मां (Karishma Tanna pregnancy) बनने वाली हैं. वो 42 सा की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. करिश्मा अगस्त 2026 में मां बनेंगी. हाल ही में एक्ट्रेस की साउथ इंडियन रीति रिवाज़ के अनुसार बेहद ही धार्मिक तरीके गोदभराई हुई, जिसमें वो भक्ति गीतों पर जमकर नाचती हुई दिखाई दी थीं. और गोदभराई के बाद एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी शूट (Karishma Tanna's maternity shoot) कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के हर मोमेंट को एन्जॉय कर रही हैं. वो अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रख रही हैं और प्रेग्नेंसी में भी रेगुलर जिम जा रही हैं. वो अपनी प्रेग्नेंसी के हर स्पेशल मोमेंट को फैन के साथ शेयर कर रही हैं. 

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना ने अब मैटरनिटी शूट कराया है, जिसमें लूज ट्राउजर और टॉप में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं. व्हाइट टॉप, बेज पैंट और नो मेकअप लुक में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो (Karishma Tanna's pregnancy glow) साफ नजर आ रहा है और प्रेटीएस्ट मॉम टू बी लग रही हैं.

Karishma Tanna

इस मैटरनिटी शूट में करिश्मा जमीन पर बैठकर पोज देती हुई और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ,"चलो थोड़ा मूड बदलते हैं."

Karishma Tanna

हमेशा की तरह एक बार फिर से करिश्मा तन्ना की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है. बेबी बंप के साथ करिश्मा का कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Karishma Tanna

बता दें कि करिश्मा ने वरुण ने बंगेरा संग 2022 में मुंबई में शादी रचाई थी. अब शादी के चार साल बाद उनके घर खुशखबरी आनेवाली है. बच्चे का जन्म इसी साल अगस्त में होने वाला है.

Karishma Tanna

Share this article