टेलीविजन की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को लेकर एक गुड न्यूज आ रही है. करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 सालों बाद जेनिफर दूसरी शादी (Jennifer Winget wedding) रचाने जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन (Jennifer to marry Singapore Based Businessman) बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल संग जल्दी ही शादी के बंधन (Jennifer Winget To Marry Again) में बंधने जा रही हैं.

सूत्रों के अनुसार जेनिफर विलियम (Ishmael William) को लंबे समय से डेट कर रही हैं और उनके साथ हैप्पी स्पेस में हैं. इश्माइल ने हॉलीडेज के दौरान विंगेट को प्रपोज किया था और जेनिफर ने भी हां कर दी थी. जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं और इस रिश्ते को परमानेंट करने जा रहे हैं. दोनों जल्दी ही शादी करने का प्लान बना चुके हैं.

अंदरूनी सूत्रों का ये भी कहना है कि जेनिफर बॉयफ्रेंड संग क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी. शादी सितंबर-अक्टूबर या दिसंबर-जनवरी के बीच हो सकती है. डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. कपल अभी शादी के प्लान पर डिस्कस कर रहा. वेन्यू की तलाश चल रही है.

बताया जा रहा है कि विंगेट वेंडर्स को शॉर्टलिस्ट कर रही हैं और शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. वो सेलिब्रेशन के लिए एक डिटेल्ड मूड बोर्ड भी तैयार कर रही हैं. हालांकि विंगेट या इश्माइल में से किसी ने भी शादी की न्यूज़ को कंफर्म नहीं किया है. लेकिन जेनिफर के फ्रेंड्स को इस रिश्ते के बारे में पहले से पता है.

विलियम की बात करें तो, वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं. वो सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. विलियम फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं. विलियम को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. वो मीडिया की नज़रों से भी दूर रहना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार जेनिफर उनसे मिलने अक्सर सिंगापुर जाती हैं जहां दोनों मीडिया की नज़रों से दूर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.

बता दें कि जेनिफर की ये दूसरी शादी है. इससे पहले 2012 में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो 'कोई मिल गया' के सेट पर हुई थी, वहीं दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने शादी रचा ली. लेकिन शादी के 2 साल बाद ही 2014 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने तो बिपाशा बसु संग शादी रचा ली, लेकिन जेनिफर के लिए मूव ऑन करना आसान नहीं था. लेकिन अब तलाक के 12 साल बाद वो दोबारा अपना घर बसा रही हैं. उनकी शादी की खबरें सामने आते ही फैंस खुश हो गए हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.
