Close

नर्सों की यूनिफॉर्म पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यूनिफॉर्म बदलने का समय आ गया है, आज भी ब्रिटिश लुक जैसा लगता है (Kangana Ranaut On Nurses Uniforms Saying It Should Be Indianised Cites British Look Of Current Dress Code)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने नर्सों की यूनिफॉर्म (Nurses Uniforms)को लेकर अपनी राय रखी है. एक्ट्रेस का मानना है कि नर्सों को यूनिफॉर्म में देखकर ब्रिटिश लुक (British Look) की याद आ जाती है. पर अब वक्त आ गया है नर्सों की यूनिफॉर्म बदलने का. भारतीय सुविधा और जरूरतों के अनुसार यूनिफॉर्म बदलनी चाहिए.

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर सवाल उठाया है कि एक सीमा तक डॉक्टर्स को अपनी प्रोफेशनल यूनिफॉर्म पहनने की आजादी है, लेकिन नर्सों के ड्रेस कोड में उन्हें विदेशी लुक की झलक नजर आती है.

कंगना रनौत ने कहा - मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड अभी भी लागू है. डॉक्टर्स को अपनी प्रोफेशनल ड्रेस पहनने की कुछ हद तक आजादी है, लेकिन हमारी नर्सें हर मौसम में एक तरह से विदेशी दिखती हैं. यह मेरी अपनी राय है. मेरे हिसाब से हमारी नर्सों का पूरा लुक काफी ब्रिटिश और वेस्टर्न कल्चर से जुड़ा हुआ लगता है. टोपी, बेल्ट और पिन अमेरिकी नौसेना और युद्ध के समय वाले यूनिफॉर्म से प्रेरित थे. फर्स्ट और सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय यह स्टाइल काफी चलन में था.

कंगना ने ये भी कहा- इतने सालों बाद भी इस ड्रेस में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन भविष्य में नर्सों की जरूरतों और उनकी पसंद के अनुसार इसे भारतीय लुक दिया जाए और इसमें उपयोगी सुधार किए जाएं, तो यह एक अच्छा कदम साबित हो सकता है.

बता दें कि कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में एक नर्स का किरदार निभा रही हैं, जिसकी सेवा, करुणा और समर्पण को अक्सर नजरअंदाज किया जाता हैं, लेकिन मुश्किल वक्त में सबसे आगे खड़ी रहती है.

Share this article