Close

ईशा देओल को आई पापा धर्मेंद्र की याद, बोलीं- आज भी मेरा बेड टेडी बियर से भरा रहता है, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह (Esha Deol Remembers Father Dharmendra, Says Today My Bed Is Filled With Teddy Bears Reveals Why)

बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र (Legendry Actor Dharmendra) की बेटी ईशा देओल (Daughter Esha Deol) ने बताया कि वे अपने प्यारे पापा को रोजाना याद करती हैं और हमेशा वे उन्हें याद करती रहेंगी. इतना ही नहीं ईशा ने एक और सीक्रेट्स बताया है कि पापा के जाने के बाद भी उनके बेड पर टेडी बियर पसरे (Bed Is Filled With Teddy Bears) रहते हैं.

Esha Deol

इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस और फैमिली उन्हें दिल से याद करती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने उन्हें याद किया. ईशा ने ये भी बताया कि पापा के जाने के बाद आज भी उनका बेड टेडी बियर से भरा रहता है.

Esha Deol

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया- मेरी लाइफ के हर फेज पर वे मेरे साथ थे. किसी एक को चुनना बहुत कठिन है. 44 साल की एक लड़की जो पूरी जिंदगी हर बात के लिए अपने पिता की तरफ देखती रही. आज जब वे नहीं है तो मुझे हर दिन उनकी हर बात, हर चीज याद आती है. और मैं हर हमेशा उन्हें याद करूंगी.

Esha Deol and Dharmendra

ईशा ने ये भी बताया - मैं हमेशा अपने पापा को टेडी बियर बुलाती थी. और आज भी मेरा बेड टेडी बियर से भरा रहता है और ये टेडी मुझे उनकी याद दिलाते हैं. उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है, लेकिन आप उनकी एक बात के साथ फिर से जीने लगते हो. मैं पाप को अपने साथ अपने दिल में लेकर चलती हूं. जहां भी जाती हूं तो उनकी याद को अपनी ताकत बनाकर चलती हूं.

Esha Deol and Dharmendra

दिलचस्प बात है कि ईशा की तरह सनी देओल भी टेडी बियर के शौकीन हैं. खुद सनी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पास बहुत सारे टेडी हैं. उनकी गाड़ी और पॉकेट में भी एक छोटा सा टेडी बियर रहता है. असल में सनी देओल के टेडी बियर रखने का राज कॉफी विद करन सीजन 8 में खुला था. जिसमें सनी के बेटे करण ने एक वीडियो दिखाया था कि उनके पापा के बेड रूम में बहुत सारे टेडी बियर का कलेक्शन है.

Share this article