Close

क्या मोदी जी ने विश किया?.. अनुपम खेर की मां दुलारी के सवाल से फैंस भी मुस्कुरा उठे… (Did Modi wish me? Anupam Kher’s mother Dulari’s question made fans smile)

मां दुलारी पर वाकई अनुपम खेर जब-तब प्यार-दुलार बरसाते रहते हैं. जब से उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया है तब से उनका बर्थडे सीरीज़ ही चल रहा है. कभी बिट्टू (अनुपम खेर) अपनी मां को जन्मदिन के तोहफ़ों और बधाइयों से निहाल करते हैं तो कभी उनके लिए सरप्राइज़ पार्टी रखते हैं.

अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने मां के साथ का प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें वे उन सभी लोगों का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं, जो पार्टी में सम्मिलित हुए थे, जिन्होंने ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी थीं और बहुत से उपहार भी दिए थे.

अनुपम खेर का अपनी मां दुलारी के साथ का यह ख़ूबसूरत व मज़ेदार वीडियो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है. यूं तो दोनों की बातचीत दिलचस्प है ही, परंतु सबसे बढ़िया वो लगता है जब माताजी कहती हैं कि मोदी जी ने जन्मदिन की बधाई दी थी?.. उस पर बिट्टू जी का चेहरा देखने लायक था. मां-बेटे के प्यार-दुलार से भरे इस वार्तालाप पर एक नज़र-
माताजी...
मैं मोटी कितनी लग रही देख.
मम्मी ये कैमरा में मोटे लगते हैं. इसमें आप मोटे नहीं लग रहे. आपको अभी भी बड़ा टेंशन है कि मैं मोटी तो नहीं लग रही. मोटी लग रही हो..?
लगता है ऐसे. वैसे कपड़े सारे खुले हो गए हैं.
वो आपने वेट लूज़ किया है ना इसलिए. अच्छा तो पहले इस शर्ट के लिए ज़बर्दस्त धन्यवाद जो आपने मेरे लिए ली. बड़ी अच्छी है. दूसरी शर्ट भी अच्छी है, जो आपने दिया. मैंने आपको आज साथ में इसलिए बिठाया है कि आपके बर्थडे पर करोड़ों लोगों ने आपको बेस्ट विशेस और प्यार भेजी है.
मोदी ने..?
मोदी जी ने भी बोला होगा आपको... हो... हो...
पूछूं???
नेक्स्ट टाइम उनको भी बुलाएंगे. अभी फ़िलहाल जिन्होंने विश किया है उनसे ही ख़ुश हो जाते हैं. अब थैंक्यू-वैंक्यू बोलोगी कि नहीं.
हां जी, मैं बहुत ख़ुश हूं आप लोगों से.. सच्ची, थैंक्यू आप मुझे इतना प्यार दे रहे हो. मैं भी बहुत प्यार करती हूं आप लोगों को... ठीक-ठाक रहो, भगवान ख़ुश रखे आप लोगों को.
आप उन लोगों से ऐसे बात कर रहे हो जैसे ट्रंक कॉल पर बात करते हैं.. हां जी... क्या हाल है... आप नॉमर्ल भी बोल सकते हो. इतने लोगों ने आपको प्यार भेजा है. और इनकी दुआएं भी मिलती है.
मैं भी दुआएं देती हूं सभी को... जो करता है उसको मिलता है. ऐसा नहीं हो सकता कि जो देगा तो दूसरा नहीं देगा... प्यार को प्यार मिलता है. लड़ाइयों में क्या मिलता है.. कुछ नहीं मिलता लड़ाइयों में. बहुत-बहुत ख़ुश रखें आपको भगवान और मैं भी ठीक-ठाक रहूं.
आप लोगों ने बधाइयां और गिफ्ट्स भी भेजे उसके लिए मेरी तरफ़ से, माता और परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद! थैंक्यू!.. दुलारी जी आपके लिए बहुत दुआएं करती हैं... बहुत प्रार्थनाएं करती हैं...
आप कैसे मशहूर हो गई माता?
मुझे नहीं पता... तूने मुझे मशहूर कर दिया...
बोलो जय हो!..

मां के साथ बेटे का यह प्यार भरी बातचीत सभी के दिल को छू गई. कितनी सरलता व सहजता है दोनों की बातों में. उतना ही प्यार रिश्ता है मां-बेटे का.

यह भी पढ़ें: हर जन्म में मुझे आपकी ही संतान बनने का सौभाग्य मिले… बेहद इमोशनल नोट के साथ अनुपम खेर ने मां दुलारी को जन्मदिन की बधाइयां दीं… (May I have the good fortune of being your child in every birth… Anupam Kher wished his mother Dulari on her birthday with a very emotional note…)

इस वीडियो के साथ पोस्ट पर अनुपम ने कुछ बातें भी लिखीं, जो इस तरह है-

क्या मोदी जी मुझे विश किया?😳😳🤣

मैंने सोचा था कि माँ को आराम से अपने पास बिठाऊँगा, कैमरा ऑन करूँगा और उनसे उन सभी लोगों का धन्यवाद करवाऊँगा जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।😍

लेकिन मेरी सारी प्लानिंग पहले 10 सेकंड में ही धरी की धरी रह गई। 😄

कैमरा ऑन होते ही उनका पहला कमेंट था, “अरे, मैं तो इसमें बहुत मोटी लग रही हूँ!” 😬😬

मैं अभी इस टिप्पणी से संभल भी नहीं पाया था कि अगला सवाल आया, “अच्छा, मोदी जी ने भी मुझे बर्थडे विश किया क्या?” 😳😳😳😳

बस… उसके बाद इंटरव्यू मेरा नहीं, उनका हो गया! मैं हर बार “सबको धन्यवाद…” बोलना शुरू करता और माँ बीच में ही अपना नया विषय शुरू कर देतीं। कभी किसी का नाम, कभी कोई पुरानी याद, कभी कोई नया सवाल। मुझे समझ आ गया कि इस वीडियो में मैं सिर्फ कैमरा में देखने के लिए बैठा हूँ!!

वैसे दिल से धन्यवाद आप सभी का, जिन्होंने माँ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भेजीं, प्यार दिया, दुआएँ दीं और इतने सुंदर उपहार भेजे। माँ हर गिफ्ट को ऐसे देखकर खुश होती हैं जैसे किसी बच्चे को नया खिलौना मिल गया हो।

माँ आप सभी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हैं। और मैं एक बार फिर यह सीख गया हूँ कि माँ के साथ वीडियो बनाना हो तो स्क्रिप्ट की नहीं, धैर्य की ज़रूरत होती है।

बाकी, हमारी माँ तो रॉक स्टार हैं… और रॉक स्टार कभी इंटरव्यू नहीं देते, इंटरव्यू अपने हिसाब से चलाते हैं! जय माता की! ❤️🙏😄 #DulariRocks #ThankYou #MomsAreTheBest #Gratitude

फैंस‌ ने भी इस पर प्यारे कमेंट्स किए-

दुलारी जी और अनुपम जी का प्यार-स्नेह यूंं ही बरक़रार रहे. सच मॉम्स आर द बेस्ट!!!

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर की इन दिलचस्प बातों में गहराई भी है और ज़िंदगी जीने का फ़लसफ़ा भी… (These interesting things about Anupam Kher have depth and also a philosophy of life…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article