गुत्थी, जो रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी को भला कौन भूल सकता है, जो जिस भी किरदार में टीवी पर आए, लोगों को हंसा हंसाकर पागल कर दिया. सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपनी शानदार कामेडी के दम पर आज स्टार कॉमेडियन बन गए हैं. कभी हरियाणा के गांव के घर में रहने वाले सुनील ग्रोवर आज लैविश लाइफ जीते हैं. उनका मुम्बई में आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट (Sunil Grover's lavish apartment) है, जिसको उनकी पत्नी ने अपने हाथों से सजाया है. आइए आपको उनके घर का टूर कराते हैं और उनके घर की झलक (Sunil Grover's home tour) दिखाते हैं.


सुनील ग्रोवर (Sunil Grover's home in Mumbai) का मुंबई के गोरेगांव में एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है. एशियन पेंट्स के यूट्यूब चैनल पर सुनील शेट्टी ने अपने लैविश घर की झलक दिखाई है.


सुनील ग्रोवर का ये दो मंजिला अपार्टमेंट किसी महल से कम नहीं है, जिसको उनकी पत्नी ने ही डिज़ाइन किया है. उनका लिविंग रूम बहुत बड़ा और आलीशान है, जिसके साथ बालकनी भी अटैच है, जहां से बेहद खूबसूरत व्यू दिखता है. उनका सिटिंग एरिया भी काफी स्टाइलिश है.

घर में वुडेन फ्लोरिंग है. ढेर सारे इनडोर प्लांट्स रखे हैं, जिससे घर में नेचुरल फील आता है.

घर के कॉर्नर में पियानो रखा है. डाइनिंग एरिया का डेकोर भी बेहद ख़ूबसूरत है, जिसे वुडेन और मिट्टी की थीम से सजाया गया है.


सुनील ग्रोवर ने घर में एक 'बुक्स कॉर्नर' भी है, जहां ढेर सारी किताबों से सजा एक आरामदायक कोना है. इस बुक कॉर्नर को देखकर लगता है कि सुनील ग्रोवर को पढ़ने का भी शौक है.


दीवारों पर काफी सुंदर हैंड पेंटिंग हुई है. घर नें एक खास साउंडप्रूफ टीवी रूम भी है, जहां वो शांति और सुकून से अपना मनपसंद प्रोग्राम देख सकते हैं.

कुल मिलाकर सुनील ग्रोवर का ये घर किसी ड्रीम होम से कम नहीं है, जहां के हर कोने में सुकून बसता है, हर दीवारें कला की कहानी कहती हैं. हर छत सुनील ग्रोवर की कामयाबी की ऊंचाई दर्शाती है.

बता दें कि सुनील इस घर में अपनी पत्नी आरती, बेटे, छोटे भाई अनिल व माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहे हैं.

