दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में दिव्यांका जुड़वा बेटों की मां (Divyanka Tripathi's twin babies) बन गई हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर खुशियां आई हैं और उनकी उनकी फैमिली इस खुशी को सेलिब्रेट कर रही है, जिसकी झलक वो अपने व्लॉग में दिखाते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बच्चों की छठी पूजा का व्लॉग शेयर किया था और अब बच्चों को आशीर्वाद देने किन्नर उनके घर (Divyanka Tripathi welcomes transgender at home) पहुंचे हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है.

किसी के भी घर बच्चा जन्म लेता है, तो किन्नर अपना नेग लेने और बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचते ही हैं, तो दिव्यांका के घर तो डबल खुशियां आई हैं. तो जाहिर है किन्नर तो जाएंगे ही. तो हाल ही में किन्नर दिव्यांका के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नाच गाकर कपल के बच्चों को आशीर्वाद (Divyanka Tripathi's twins gets special blessings from transgenders) दिया.

ये मोमेंट अपने व्लॉग में शेयर करते हुए विवेक दहिया ने बताया, आज हमारे घर खास मेहमान आए हैं. उन्होंने व्लॉग में किन्नरों से भी मिलवाया. विवेक ने बताया कि ये लोग बेटों के जन्म के समय ही आ गए थे, लेकिन तब हम बिजी थे, तो हमने इन्हें बाद में 8 दिन बाद बुलाया था. और अब 8 दिन बाद ये लोग आ गए हैं.

किन्नरों ने दिव्यांका और विवेक को खूब सारी बधाइयां दीं. उन्होंने बच्चों की पूजा की और उन्हें आशीर्वाद दिया. बच्चों की नज़र भी उतारी. इसके बाद ढोलक की थाप पर वे खूब नाचे. किन्नरों के साथ दिव्यांका और विवेक ने भी डांस किया.

घर में खुशी का माहौल बन गया और सभी ने खूब एन्जॉय भी किया. आखिर में किन्नरों ने दिव्यांका और विवेक को भी आशीर्वाद दिया.

दिव्यांका और विवेक ने नेग देकर किन्नरों को विदा किया. जिस प्यार से उन्होंने किन्नरों को घर में वेलकम किया और जितना मान-सम्मान दिया, वो देखकर फैंस कपल की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि किन्नरों के आशीर्वाद उन्हें और उनके बच्चों को ज़रूर लगेगा.

