हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने कहा कि इंडस्ट्री की लीजेंड्री एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है. उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है

हाल ही में दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना रनौत ने मीना कुमारी, मधुबाला, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित जैसी लीजेंड्री एक्ट्रेसेस का नाम लेते हुए कहा कि जैसे उनका रिप्लेसमेंट नहीं है. ठीक वैसे ही दीपिका पादुकोण कोई दूसरी कभी नहीं हो सकती. कंगना के इस बयान सोशल मीडिया यूजर्स बेहद खुद हैं.

एबीपी को दिए इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रनौत से ये सवाल पूछा गया कि इंडस्ट्री को कोई कंगना रनौत मिल सकती है. तो कंगना ने कहा - हमको लगता है कि एक्ट्रेसेस आती हैं और जाती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. इंडस्ट्री को दूसरी मीना कुमारी नहीं मिलेगी. यहां तक कि मैं सोच रही थी कि दूसरी करिश्मा कपूर भी नहीं मिलेगी. वो जो एक वक्त होता है, चाहे हेमा मालिनी जी हो वहीदा रहमान हो या। मधुबाला तो खैर हो ही नहीं सकती. हर दौर के एक फेस होते हैं. जिनको आप कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकते हो. माधुरी दीक्षित दूसरी नहीं होगी. ये मेरी ही बात नहीं है. मुझे लगता है कि दूसरी दीपिका पादुकोण भी नहीं होगी.

एक दूसरा दौर होता है. उस दौर को हम रिप्रेजेंट करते हैं. लेकिन ये बात जरूर है कि माधुरी जी इतना काम कर रही हैं, कहीं न कहीं लोगों को ये बात का आभास लेट हुआ. लेकिन हो जरूर रहा है. क्योंकि उनका काम अभी भी एंजॉय करा जा रहा है. वरना ऐसा होता है कि नहीं नहीं इनको हटाओ और दूसरी एक्ट्रेसेस को लाओ. ऐसा कम होता है. ऐसा कम होता है.

सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रनौत के इस जवाब दे बहुत प्रभावित हो रहे है. कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए एक फैंn लिखा है - मुझे कंगना के विचारों की क्लैरिटी पसंद है. दूसरे यूजर ने लिखा - जिस तरह से कंगना ने अपने समकालीन और सीनियर एक्ट्रेसेस के बारे में बात की, मुझे अच्छ लगा. तीसरे यूजर ने लिखा- समझदार कंगना वापस आ गई है. पांचवें ने कमेंट किया- मुझे कंगना का ये मैच्योर और सिक्योर वर्जन बहुत पसंद है.
