एक्ट्रेस यामी गौतम अपने फिल्म मेकर आदित्य धर (Actress Yami Gautam And Film Maker Aditya Dhar) के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleswar Temple) पहुंचीं। इस दौरान यामी ने हसबैंड और पूरी फैमिली के साथ बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन किए.

हाल ही में यामी गौतम और आदित्य धर बाबा महाकाल के दरबार में हाजरी लगाने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. कपल की इस स्प्रिचुअल जर्नी में उनके साथ यामी गौतम के भाई ओजस गौतम सहित दोनों परिवार उनके साथ थे.

बता दें कि यामी के लिए यह ट्रिप बहुत खास था. यामी के लिए इस ट्रिप के खास होने की वजह ये थी कि उन्होंने इस मंदिर की स्पिरिचुअल एनर्जी के बारे में बहुत सुना था, लेकिन उसे कभी खुद महसूस करने का मौका नहीं मिला था.

पीटीआई से बात करते हुए यामी ने बताया कि OMG 2 की शूटिंग के दौरान वे उज्जैन आईं थीं, लेकिन उस वक्त वे बाबा महाकाल के दर्शन नहीं कर पाईं थीं. महाकालेश्वर मंदिर के बारे में बहुत सुना था, लेकिन पहली बार उन्हें यहां आने का सौभाग्य अब मिला. जब बाबा का बुलावा होता है तब ही आप यहां आ सकते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर पहुंची यामी इस दौरान सिंपल पिंक कलर का सलवार-सूट में बहुत प्यारी लग रही थी. यामी ने अपने मंदिर विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की. लेकिन पैपराजी द्वारा शेयर किए वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

