कॉमेडियन एंड टीवी होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनकी बिल्डिंग में लोगों को पानी की भरी किल्लत का सामना (faced a severe water shortage) करना पड़ रहा है. लोगों को पाने और नहाने के लिए पानी नहीं है, उनका परिवार भी फिलहाल बिसलेरी की पानी पर निर्भर (survive on Bisleri bottles)है.

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना फ्रस्ट्रेशन उतारते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में भारती ने बताया है कि उनकी मुंबई, अंधेरी स्थित उनकी बिल्डिंग में पानी नहीं आ रहा है. लोगों को पानी के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर पर निर्भर है. भारती ने ये भी कहा कि दिन प्रति दिन बढ़ती हुई गर्मी और मानसून में देरी के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है

अपनी प्रॉब्लम के बारे में विस्तार से बताते हुए भारती कहती है कि बीते कल से पानी नहीं आ रहा है. पीने के लिए पानी नहीं है. नहाने के लिए पानी है. सिर्फ टॉयलेट में है. हम लोग बिसलेरी पर सर्वाइव कर रहे हैं.

एक और पोस्ट में भारती स्थिति को विस्तार से बताते हुए कहती हैं - हम मुंबई के पोश इलाके अंधेरी की एक आलीशान बिल्डिंग में रहते हैं. लेकिन पिछले 1-2 सालों से हमें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. आज भी प्रॉब्लम वहीं की वहीं हैं. सुबह हमें ये बताए गया कि पानी आयेगा, लेकिन किसी ने ये नहीं बताया कि पानी कम समय के लिए आएगा. हमें पता ही नहीं चला कि कब पानी आया और कब चला गया.

कॉमेडियन ने ये भी कहा कि कल से हम 4-5 बिसलेरी की बड़ी बॉटल्स खत्म कर चुके हैं. यहां तक कि नहाने के लिए हमें बिसलेरी के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. बिल्डिंग के लोगों को भी इसी तरह की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है. पानी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती होती जा रही है.
