इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं. इसकी वजह है कि वे अभी इंजर्ड (Injured) हैं. फिलहाल अभी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. फैमिली संग टाइम स्पेंड करते हुए विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे. चोट लगने की वजह से अभी विराट घर पर हैं. आराम करने के साथ-साथ विराट, वाइफ अनुष्का और दोनों बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

और अब विराट कोहली की फैमिली संग पार्क में आउटिंग करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वायरल हुई तस्वीरों में विराट हरे भरे पार्क में बेटे अकाय को कंधों पर बिठाकर पिगीबैक राइड देते नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा दोस्तों के साथ बातचीत करती दिख रही हैं. इन तस्वीरों में पावर कपल की बेटी वामिका नजर नहीं आ रही है.

विराट की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही है फैमिली आउटिंग के दौरान कोहली ने ब्लैक हूडी और खाकी ट्राउजर में बेहद रिलैक्स नजर आए. तस्वीरों के बैकग्राउंड में बेबी स्ट्रोलर, स्नैक्स और पिंक कलर का बैलून दिख रहा है, जिससे ये अंदाजा लग रहा है कि विराट फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आउटिंग का मजा ले रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा फ्रेंड्स संग बातचीत में बिजी हैं.

फैंस को विराट और अकाय की ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, लेकिन कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
