हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक इवेंट में शामिल हुईं थीं. इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर (Daughter Raha Kapoor) के बारे में खुलासा किया कि वो बहुत फिल्मी है. वो स्टेज के लिए ही बनी है.

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म के प्रमोशन के चलते आलिया भट्ट एक इवेंट शामिल हुई. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की.

आलिया भट्ट ने कहा- मैं हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. बचपन में मिरर के सामने खड़े होकर फॉर्म करती थीं. तभी होस्ट ने आलिया से ये सवाल पूछा- क्या उनकी बेटी राहा भी एक्ट्रेस बनेगी तो आलिया ने जवाब दिया- वो भी स्टेज के लिए ही बनी है. सच कहूं तो उसे कई चीज़ें पसंद हैं. उसे स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज बहुत इंट्रेस है. वो बहुत फिल्मी है. गाने भी अच्छे से सुनती है. वो डांस करना चाहती है. वो स्टेप्स बहुत जल्दी सीख ले

आलिया ने ये भी बताया- मेरी छोटी सी बच्ची बड़ी हो रही है. अपने आसपास की चीज़ों को देख-समझ रही है और अलग-अलग फील्ड में हाथ आज़मा रही है. चाहे वो आर्ट हो, डांस हो या स्पोर्ट्स, वो अपने स्टाइल से लीडर है. चीजों को लेकर अपनी अलग सोच रखती है.

बता दें आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी को दिए इंटव्यू में कहा था - मुझे लगता है कि राहा स्टार बनने के लिए ही पैदा हुई है. जब तक कि वो नासा की साइंटिस्ट न बन जाए... ये मुझे नहीं पता. वो बहुत सुंदर है. उसमें अलग ही बात है, अलग ही चमक है. जब राहा किसी कमरे में आती है, तो उसके आगे बाकी सब फीके पड़ जाते हैं. सबकी नज़रें बस उसी पर टिकी रहती हैं. वो है ही ऐसी..

