Close

टीशर्ट पर लिखे मदरहुड के स्ट्रॉन्ग मैसेज, मां को बताया वॉरियर और पॉवरफुल, नए मैटरनिटी शूट में करिश्मा तन्ना ने दिखाया प्रेग्नेंसी का फीयरलेस अवतार (Karishma Tanna flaunts fearless side of motherhood in latest maternity shoot, portrays mothers as warriors and powerful)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 42 की उम्र में पहली बार मम्मी (Karishma Tanna's pregnancy) बनने जा रही हैं. वो अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. ​करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर ही बेबी बंप फ्लॉन्ट (Karishma Tanna flaunts baby bump) करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. एक बार फिर उन्होंने अपना मैटरनिटी शूट (Karishma Tanna's latest maternity shoot) करवाया है और उसकी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने मदरहुड पर स्ट्रॉन्ग मैसेज भी साझा किया है.

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट मैटरनिटी शूट की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पावर मोड पर नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तगड़ा मैसेज भी दिया है.

Karishma Tanna

इन तस्वीरों में करिश्मा ने जीन्स पहनी है, जिसे उन्होंने अनबटन किया हुआ है. इसके साथ उन्होंने व्हाइट टॉप पहना है और बोल्ड अंदाज़ में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज़ दे रही हैं. इस फोटोशूट में करिश्मा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन जो बात लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है उनके टीशर्ट पर लिखे तगड़े मैसेज.

Karishma Tanna

उनके टी-शर्ट पर मदरहुड को लेकर मैसेज लिखे हैं, जिसमें मां को वॉरियर बताया गया है, जो नई जिंदगी को क्रिएट करती है.  उनकी टीशर्ट पर लिखा है, मां की बॉडी वर्ल्ड क्रिएट करती है. वो पावरफुल है फीयरलेस है. वो प्यार में डूबी हुई है. मां की ताकत को कोई रोक नहीं सकता. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में करिश्मा ने लिखा- सी, हर एंड मी... 

Karishma Tanna

शादी के चार साल बाद मां बन रही करिश्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है और उनका स्टाइल भी काफी इंप्रेसिव लग रहा है. फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं और वो करिश्मा पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

Karishma Tanna

Share this article