टीवी और सोशल मीडिया के सबसे फेवरेट कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की फैमिली पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुज़र रही है. एक तरफ दीपिका का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है, दूसरी तरफ शोएब के पापा को हाल ही में ब्रेन हैमरेज हो गया था और वो काफी क्रिटिकल थे. लेकिन इस मुश्किल समय में भी दीपिका और शोएब जिस हिम्मत और हौसले के साथ अपनी फैमिली के साथ खड़े रहे, उसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए.

ज़िंदगी के इस उतार चढ़ाव के बीच शोएब इब्राहिम आज यानी 20 जून को अपना बर्थडे (Shoaib Ibrahim Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर दीपिका अपने काफी इमोशनल नज़र आईं और पति शोएब को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया.

शोएब के बर्थडे पर दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल और प्यारा पोस्ट (Dipika Kakar pens an emotional birthday note for Shoaib) लिखकर अपने पति पर प्यार लुटाया. उन्होंने अपने मुश्किल समय में शोएब को अपना सबसे बड़ा सहारा बताया और लिखा कि उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. तस्वीर किसी हॉस्पिटल की लग रही है. तस्वीर में दीपिका प्यार भरी नजरों से शोएब की देख रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है.. चाहे जो भी सिचुएशन हो मुझे पता है मैं सब फेस कर लूंगी, क्योंकि आप साथ हो… मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट... मेरी जिंदगी... मेरा सुकून... जन्मदिन मुबारक हो शोएब... आपको देने के लिए कुछ भी नहीं... झोली खाली है हमारी... बस हर दुआ में आपका नाम है."

दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कॉमेंट करके उनकी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही शोएब को जन्मदिन की मुबारकबाद भी दे रहे हैं.
