टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 42 की उम्र में पहली बार मम्मी (Karishma Tanna's pregnancy) बनने जा रही हैं. वो अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर ही बेबी बंप फ्लॉन्ट (Karishma Tanna flaunts baby bump) करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. एक बार फिर उन्होंने अपना मैटरनिटी शूट (Karishma Tanna's latest maternity shoot) करवाया है और उसकी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने मदरहुड पर स्ट्रॉन्ग मैसेज भी साझा किया है.

करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट मैटरनिटी शूट की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पावर मोड पर नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तगड़ा मैसेज भी दिया है.

इन तस्वीरों में करिश्मा ने जीन्स पहनी है, जिसे उन्होंने अनबटन किया हुआ है. इसके साथ उन्होंने व्हाइट टॉप पहना है और बोल्ड अंदाज़ में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज़ दे रही हैं. इस फोटोशूट में करिश्मा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन जो बात लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है उनके टीशर्ट पर लिखे तगड़े मैसेज.

उनके टी-शर्ट पर मदरहुड को लेकर मैसेज लिखे हैं, जिसमें मां को वॉरियर बताया गया है, जो नई जिंदगी को क्रिएट करती है. उनकी टीशर्ट पर लिखा है, मां की बॉडी वर्ल्ड क्रिएट करती है. वो पावरफुल है फीयरलेस है. वो प्यार में डूबी हुई है. मां की ताकत को कोई रोक नहीं सकता. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में करिश्मा ने लिखा- सी, हर एंड मी...

शादी के चार साल बाद मां बन रही करिश्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है और उनका स्टाइल भी काफी इंप्रेसिव लग रहा है. फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं और वो करिश्मा पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

