Close

सुरभि ज्योति ने दिखाई अपनी लाडली की पहली झलक, नज़र से बचाने के लिए हाथ में बांधा काला धागा, नन्हीं परी ने थामा पापा का हाथ (Surabhi Jyoti Shares First Peak Of Her Baby Girl, Who Holds Papa’s Hand Strongly, Fans Shower Love)

'कुबूल है' (Qubool Hai) और नागिन (Nagin) फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti)  की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. वो 38 की उम्र  में मां बन चुकी हैं. उनके घर लक्ष्मी (Surabhi Jyoti welcomes baby girl) आई हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है और फिलहाल लाइफ का बेस्ट फेज़ एन्जॉय (Surabhi Jyoti enjoying motherhood) कर रही हैं.

Surabhi Jyoti

सुरभि के फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनकर बेहद खुश हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं. सुरभि ने 13 जून को बेटी को वेलकम किया था और अब उनकी बेटी 8 दिन की हो गई है. ऐसे में एक्ट्रेस ने 8 दिन बाद अपनी नन्हीं परी की पहली झलक (Surabhi Jyoti Shares First Peak Of Her Baby Girl) दिखा दी है, जो उनके फैंस के लिए विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

Surabhi Jyoti

सुरभि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी की पहली झलक दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी लाडली की पापा संग बॉन्डिंग दिखाई दे रही है. तस्वीर में सुरभि की प्रिंसेस अपने पापा की उंगली स्ट्रॉन्गली थामे नज़र आ रही हैं. 

Surabhi Jyoti

इस तस्वीर में सबसे ज़्यादा जिस चीज़ ने फैंस का ध्यान खींचा, वो है बिटिया रानी की कलाई पर बंधा काला धागा. जी हां, सुरभि ने अपनी नन्हीं परी को बुरी नज़र से बचाने के लिए उसके हाथ में काला धागा बांधा है, जो उनके फैंस को बेहद क्यूट बात लगी.

Surabhi Jyoti

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी लाडली को अपनी पूरी दुनिया बताया है. उन्होंने लिखा, "ये या कुछ भी नहीं." हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उसकी झलक देखकर ही उनके फैंस का दिन बन गया है. फैंस अब कमेंट सेक्शन में उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही सुरभि ज्योति से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो अपनी बिटिया का चेहरा दिखाएं. फिलहाल उनकी ये पोस्ट इंटरनेट पर क्यूटेस्ट पोस्ट बनी हुई है.

Share this article