सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. फ़िल्म ने पहले ही दिन इसने अच्छी कमाई भी की है. फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने काफी इंटरव्यूज़ दिए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी नातिन और अथिया शेट्टी व केएल राहुल (Athiya Shetty and KL Rahul) की बेटी इवारा (granddaughter Evaarah) को लेकर एक मज़ेदार बात (Suniel Shetty talks about his granddaughter) शेयर की है.

सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी नातिन मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) की बड़ी भक्त है. उन्होंने बताया कि इवारा मोदी जी एयरपोर्ट पर मिली थी और तभी से उन्हें पहचानने और पसंद करने लगी है. वो रोज उनकी तस्वीर देखती है और उन्हें गणेश मंदिर पर चढ़े लड्डू लाकर खिलाती है.

सुनील शेट्टी ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा, "आप मानोगे नहीं, मेरी पोती 15 महीने की है. उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे उनकी (मोदी जी की) तस्वीर दिखाई थी. अब वो हर रोज सुबह आती है, उसके पास एक साईं बाबा की बुक है, जिसमें मोदी जी की बड़ी सी फोटो है, वो उसे खोलती है, मोदी जी-मोदी जी बोलती है. फिर गणपति जी की मूर्ति के पास से लड्डू लाती है और वह तस्वीर के सामने रख देती है."

सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने या उनकी बेटी ने कभी बच्ची को ऐसा करने के लिए नहीं सिखाया, बल्कि उसने यह अपने आप करना शुरू किया, वो मोदी जी को बहुत पसंद करती है.

सुनील शेट्टी ने कहा, अगर उनकी 15 महीने की नातिन पीएम मोदी को इतना प्यार और सम्माद दे रही है तो उनमें वाकई कुछ मैजिकल है. उन्होंने बताया कि वो खुद मोदी जी के फैन हैं. "मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं लीडर की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरता है. मुझे जितना मेरे देश से प्यार है, उतना उस इंसान से प्यार है. उनमें कुछ तो बात है."

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मार्च 2025 में बेटी इवारा का वेलकम किया था. सुनील शेट्टी अपनी नातिन के काफी क्लोज हैं. वो अक्सर इंटरव्यूज में नातिन इवारा को लेकर बात करते हैं.
