Close

ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है- वीर दास ने खुद बताया सच, फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में कंगना रनौत के साथ किसिंग सीन पर कॉमेडियन ने दी सफाई (This Story Is Pure Fiction Comedian Vir Das Clarifies Kangana Ranaut Kissing Scene Revolver Rani Film)

सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में किसिंग सीन (Kissing Scene In Revolver Rani Film) के दौरान एक्टर और कॉमेडियन वीर दास (Actor And Comedian Vir Das) के होंठ काट लिए थे. डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकीं. अब वीर दास ने इस सारे वाकये पर से खुद पर्दा उठा दिया है.

Vir Das

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग का जिक्र करते हुए बताया- जब कंगना रनौत 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही थीं, तब शायद वीर दास उस मुश्किल वक्त को याद करके आज भी रो पड़ते होंगे जिस मुश्किल वक्त से वे गुजरे थे. सीन की डिमांड के मुताबिक कंगना को वीर को एक पैशनेट किस करना था, लेकिन कंगना अपने रोल में इस कदर डूब गईं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकीं. इस चक्कर में कंगना ने वीर दास के होंठ काट दिए और खून निकल गया था.

Kangana Ranaut

अब इस मामले पर वीर दास ने खुद सच्चाई बयां की है. एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कंगना रनौत के किसिंग सीन वाली कहानी को पूरी तरह से गलत बताया है. कॉमेडियन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है. कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह सच में एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. यह उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं.

Vir Das and Kangana Ranaut

एक्स पर लिखी कॉमेडियन की इस पोस्ट पर खुद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्ट्रेस ने वीर को धन्यवाद देते हुए लिखा - धन्यवाद वीर, पर वो कौन है? छी, लगता है कोई अजीब औरत होगी, जो अपनी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है. मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक बाद भी रो रहे हो. कितना अजीब है.

Share this article