Close

‘आमिर खान कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो, कितने बच्चे पैदा करते हो’ राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर साधा निशाना, बोलीं- मैं आपसे चौथी शादी के लिए रेडी हूं (‘Why Don’t Aamir Sir’s 2ives stay’: Rakhi Sawant Shocking Reaction On Aamir Khan 3rd Marriage: I Am Ready For Fourth Marriage)

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को यूं ही एंटरटेनमेंट क्वीन (entertainment queen) नहीं कहा जाता. वो जब भी कैमरे के सामने आती हैं, अपनी फनी और बिंदास बातों से लोगों को हंसा देती हैं. चाहे कितना भी बड़ा सेलिब्रिटी हो, वो जो मन में आए बोल देती हैं. उनके फैंस को उनका ये अंदाज़ बेहद पसंद आता है. अब उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan)  की पर्सनल लाइफ पर ऐसा कमेंट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. 

Rakhi Sawant

ये तो सभी जानते हैं कि आमिर खान अपनी लेटेस्ट गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spraitt) संग 5 जुलाई को शादी रचाने जा रहे हैं. ये उनकी तीसरी शादी होगी. राखी सावंत ने हाल ही में इसी पर आमिर खान की चुटकी (Rakhi Sawant Shocking Reaction On Aamir Khan) ली और कहा कि वो कितनी शादियां करते हैं. राखी का कहना है कि वो खुद आमिर से चौथी शादी करने के लिए तैयार हैं, वो वैसे भी हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं.

Rakhi Sawant

हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, "यार ये आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर लिया है. कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो, कितने बच्चे पैदा करते हो. अब ये आखिरी शादी है या चौथी शादी करने का भी इरादा है. चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं."

Aamir Khan

राखी ने आगे कहा, "आमिर सर को केवल हिंदू लड़कियां ही शादी करने के लिए पसंद आती हैं. तो मैं रेडी हूं. मैं भी इस्लाम कबूल कर लूंगी." दूसरी लड़कियां भी तो कर ही रही हैं."

Rakhi Sawant

राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनकी बात सुनकर लोगों को खूब हंसी आ रही है और वो जमकर इस वीडियो के मज़े ले रहे हैं. आमिर खान की तीसरी शादी पर इतनी खरी खरी बातें सुनकर लोगों की हंसी ही रुक नहीं रही है. हालांकि इस बात को लेकर उन्हें लोग ट्रोल भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि राखी पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें. खुद दो शादियां करके तलाक ले चुकी हैं. ऐसे में आमिर खान की शादी पर कॉमेंट करने का उन्हें कोई हक नहीं है.

Share this article