Close

प्योर लव… स्माइल और प्रेशियस मोमेंट्स… सोनम कपूर ने शेयर की व्युबौर रुद्रलोक के साथ अडोरबेल तस्वीरें, इस तरह मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं एक्ट्रेस (Pure love… smile and precious moments… Sonam Kapoor shares adorable photo dump with sons Vayu and Rudralok)

बॉलीवुड की फैशन क्वीन मानी जाने वालीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 41 साल की हो चुकी हैं. वो दो बच्चों की मां हैं और फिलहाल करियर के साथ मदरहुड (Sonam Kapoor enjoying motherhood) भी एन्जॉय कर रही हैं. सोनम ने इसी साल 29 मार्च को दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने रुद्रलोक (Rudra lok)  रखा है. उनका बड़ा बेटा वायु (Vayu) भी तीन साल का हो चुका है.  अब एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों के साथ फ़ोटो डंप (Sonam Kapoor shares adorable photo dump) शेयर किया है, जिसमें वो अपने लाडलों के साथ हैप्पी मोमेंट्स शेयर करती नज़र आ रही हैं.

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो वायु और रुद्रलोक के साथ मदरहुड एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने दिखाया है कि दो बेटों की मां बनने के बाद उनकी ज़िंदगी कैसे बीत रही है.

Sonam Kapoor

पहली तस्वीर में वो वायु के साथ हैप्पी मोमेंट्स शेयर करती दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में उन्होंने वायु की झलक शेयर की है, जिसमें वो आर्टवर्क करता दिख रहा है.

Sonam Kapoor

एक और तस्वीर में वायु अपने दादा के कंधे पर झूलकर बारिश एन्जॉय करता दिख रहा है. 

Sonam Kapoor

सोनम ने अपने पूजा घर की तस्वीर भी शेयर की है. कैप्शन में उन्होंने इतनी खुशियां देने के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया है.

Sonam Kapoor

सोनम ने बहन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मम्मा और मासी का नाईट आउट."

Sonam Kapoor

आखिरी तस्वीर बेड टाइम स्टोरीज़ की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने 3 महीने के बेटे रुद्रलोख कपूर आहूजा और वायु को अपनी गोद में लेकर लेटी हुई हैं और दोनों को बेड टाइम स्टोरीज़ सुना रही हैं. इन तस्वीरों में वो काफी खुश दिखीं. उनके चेहरे पर बच्चों के लिए प्यार और मदरहुड की मुस्कान नज़र आई. 

Sonam Kapoor

सोनम कपूर के इस फोटो डंप को देखकर फैंस खुश हो गए हैं. फैंस अब हार्ट इमोजी पोस्ट करके उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तस्वीरों को क्यूटेस्ट बता रहे हैं. फैंस सोनम कपूर के ग्लो की भी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ब्यूटीफुल मदर का टैग दे रहे हैं.

Sonam Kapoor

Share this article