Close

अपनी मां अमृता सिंह के साथ सारा अली खान ने लिया स्विस आल्प्स में खूबसूरत हाइकिंग का मज़ा, शेयर की शानदार तस्वीरें (Sara Ali Khan enjoys scenic hike in the Swiss Alps with mother Amrita Singh, shares breathtaking photos)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) घूमने फिरने की बहुत शौकीन हैं. अपने बिजी शेड्यूल से जब भी सारा अली खान को समय मिलता है, घूमने के निकल जाती हैं. हाल ही में वेकेशन पर अपनी मां अमृता सिंह (Mom Amrita Singh)के साथ स्विस आल्प्स (Swiss Alps) घूमने गईं थीं. और अपने शूटिंग पर जाने से पहले सारा अली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पहाड़ों में बिताए अपने खूबसूरत सफर की झलकियां दिखाई हैं.

Sara Ali Khan

हाल ही में सारा अली खान अपनी शूटिंग और फैमिली वेकेशन के सिलसिले में लंदन गईं थीं. अपने काम से फ्री होकर सारा अली ने फैमिली के साथ स्विस आल्प्स की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच हाइकिंग का मजा लिया. एक्ट्रेस ने हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के गस्टाड से कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं.

Sara Ali Khan

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. इन तस्वीरों वे और उनकी मां सिंह पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेती हुई दिख रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को खूबसूरत अल्पाइन नज़ारों, शांत माहौल और अपनी मां के साथ वॉक के दौरान बिताए खास पलों की झलक दिखाई.

Sara Ali Khan

इन तस्वीरों के साथ सारा ने मशहूर लेखक डेविड मैकुलॉ के एक मोटीवेशनल कोट भी शेयर किया जिसमें लिखा - पहाड़ों पर इसलिए मत चढ़ो कि दुनिया तुम्हें देख सके, बल्कि इसलिए चढ़ो ताकि तुम दुनिया को देख सको.

Sara Ali Khan

इस से पहले सारा यूके की एडवेंचरस जर्नी पर गईं थीं. उसके बाद एक्ट्रेस स्विट्जरलैंड चली गई तो छुट्टियां मनाने और लग्जरी घड़ी ब्रांड की एंबेसडर के तौर पर. बता दें कि एक्ट्रेस जून के बीच में मशहूर 'रॉयल एस्कॉट' हॉर्स रेसिंग फेस्टिवल में शामिल होने के लिए लंदन गई थीं.

Sara Ali Khan

काम खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने इस टूर को एक खास फ़ैमिली वेकेशन बना लिया। इस फैमिली वेकेशन में तीन पीढ़ियां सारा अली खान, उनकी माँ अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर भी उनके साथ थीं.

Share this article