Close

Lock Upp- 2: ‘लॉकअप 2’ में गोविंदा के अफेयर्स पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- हीरो-हीरोइन में तो होते ही रहते हैं (Sunita Ahuja Speaks About Govindas Many Affairs On Lock upp-2, Says Hero-Heroine Mein To Hote Hi Hain)

फराह खान और रितेश देशमुख के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Farah Khan एंड Riteish Deshmukh's Reality Show Lock Upp) के प्रीमियर में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Aahuja Wife Of Govinda) ने इस बात को खुल कर माना कि उनके हसबैंड गोविंदा के कई अफेयर रहे थे.

गोविंदा के भांजे और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर विनय आनंद से जानें गोविंदा और उनसे जुड़ी अनकही बातें मेरी सहेली के पॉडकास्ट में. पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Sunita Ahuja

रियलिटी शो लॉकअप- सच या सजा के फर्स्ट एपिसोड में यूट्यूबर सुनीता आहूजा ने लोगों का अटेंशन पाने के लिए अपने हसबैंड गोविंदा के अफेयर्स के बारे में खुलकर कॉन्ट्रोवर्शियल बातें की. इन बातों की वजह से सुनीता एक बार फिर से चर्चा में आ गईं हैं. सुनीता ने अपने उस बयान पर भी रिएक्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, न कि उनके जैसा पति.

Sunita Ahuja and About Govindas

शो के दौरान फराह ने सुनीता का दिया हुआ एक बयान पढ़ा. उस बयान में सुनीता ने कहा था- 'मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं'. तो जवाब में सुनीता ने कहा- प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए. चींचीं ने लाइफ में इतने अफेयर किए, चलो हीरो- हीरोइन के बीच में तो ये सब होते ही हैं. इतने साल जो मैंने चींचीं के साथ निभाया है, उसे देखकर मुझे ऐसा लगता है कि उसके जैसा बेटा होना चाहिए.

Sunita Ahuja and About Govindas

शो में फराह और रितेश ने उस हादसे के बारे में बात की, जब गलती से गोविंदा ने अपने पैर पर गोली मार ली थी. तो इस पर भी सुनीता ने कहा - 'सुन रहे हो चींचीं, तो सुन लेना भैया, घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है. वो भी मैंने झूठ नहीं बोला. देखो, मैं सही हूं. मैं तो बॉम्बे में थी नहीं, कितने लोगों ने बोला कि मैंने ही मार दिया. मैं तो खाटू श्याम में थी. निशाना चूकता नहीं मेरा.

Sunita Ahuja

सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- विश्वास नहीं होता है कि सुनीता आहूजा ऐसा बोल सकती हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- सुनीता को सोच समझ कर बोलना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा - सुनीता बातें छिपाने का नाटक नहीं कर रही है.

Share this article