Close

माथे पर तिलक, सिर पर चुनरी… कामाख्या मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद, क्या मुस्लिम एक्ट्रेस ने सच में अपना लिया है हिंदू धर्म? (Red Chunri, Vermilion on her forehead…  Urfi Javed visits kamakhya Temple, Her spiritual visit goes viral amid Conversion Rumors)

हमेशा अपने हद से ज़्यादा बोल्ड फैशन की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहनेवाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) के अंदाज़ पिछले कुछ समय से बदले बदले नज़र आ रहे हैं. चर्चा ये भी हो रही है कि उर्फी ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म (Urfi Javed's Conversion Rumors) अपना लिया है और नाम बदलकर उर्फी जावेद से रीता भारद्वाज कर लिया है व हिंदू ब्राह्मण बन गई हैं. इस बीच कामाख्या मंदिर (Urfi Javed visits kamakhya Temple) पहुंचकर उर्फी ने इन खबरों को और हवा दे दी है. 

Urfi Javed

उर्फी जावेद अक्सर हिंदू धर्म से प्रभावित नज़र आती हैं और मंदिरों में मत्था टेकती दिखाई देती हैं. अब एक्ट्रेस असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंची हैं, जहां उन्होंने भगवती के दरबार में मत्था टेका और दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया. कामाख्या मंदिर से उर्फी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Urfi Javed

आमतौर पर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर निशाने पर रहनेवाली उर्फी बेहद ट्रेडिशनल अंदाज़ में कामाख्या मंदिर पहुंचीं. हरे रंग का सूट, पिंक दुपट्टा, माथे पर तिलक और सिर पर लाल चुनरी ओढ़े उर्फी मां भगवती की पूजा अर्चना करती और भक्ति में डूबी नज़र आईं. उर्फी का सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी ये तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं. उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. 

Urfi Javed

हालांकि उनकी कामाख्या मंदिर यात्रा ने एक बार फिर उन खबरों पर चर्चा शुरू कर दी है जिसमें दावा किया जा रहा था कि उर्फी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और हिन्दू धर्म अपना कर रीता भारद्वाज बन गई हैं. हालांकि उर्फी इन खबरों को खारिज कर चुकी हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा था, "कैसे कैसे बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, कृपया थोड़ा होमवर्क कर लीजिए, मैंने अपना नाम या धर्म कभी नहीं बदला. मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती."

Urfi Javed

फिलहाल उर्फी की इस धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कैसे यह पहली बार नहीं है जब उर्फी मंदिर गई हों. इससे पहले भी उर्फी कई हिंदू मंदिरों में मत्था टेकती नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, वह सिख धर्म के पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल भी जा चुकी हैं.

Urfi Javed

Share this article