Close

बहन अंशुला कपूर की शादी में छाया जान्हवी, खुशी, सोनम और शनाया कपूर का जलवा, एथनिक आउटफिट में दिखा कपूर सिस्टर का ग्लैमर्स लुक, देखें तस्वीरें (Janhvi Kapoor, Khushi, Sonam And Shanaya Kapoor Serve Ethnic Glam At Sister Anshula Kapoor’s Wedding See Photos)

फिल्म मेकर बोनी कपूर (Film Maker Boney Kapoor) की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor) की इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी उस समय एक शानदार स्टाइलिश इवेंट बन गया जब कपूर सिस्टर्स ने स्टनिंग ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर शादी में पहुंचीं.जान्हवी कपूर से लेकर सोनम कपूर- बहन की शादी में सभी कपूर सिस्टर ने मिलकर महफिल लूट ली. आइए एक नज़र डालते हैं कपूर सिस्टर्स के स्टनिंग आउटफिट्स पर

अंशुला कपूर

अपनी शादी में अंशुला कपूर स्टनिंग लहंगे में एंब्रॉयडरी वाले बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस ब्राइडल आउटफिट के साथ अंशुला ने शाही ज्वेलरी (Regal Jewelery) करती की थीं. जिसमें कुंदन और पोल्की का बड़ा चोकर और ग्रीन स्टोन लॉन्ग मल्टी लेयर्ड नेकलेस शामिल था. अंशुला ने अपने ब्राइडल लुक को क्लासिक मांग टीका, हैवी झुमके, बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स, मल्टी टियर्ड गोल्डन कलीरे से कंप्लीट किया.

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ऑफ-व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक स्ट्रक्चर्ड क्लच पर्स, हैवी गोल्ड कुंदन चोकर, मैचिंग झुमके और मोतियों वाले हाथफूल से कंप्लीट किया.

खुशी कपूर

पेस्टल ग्रीन रंग के ऑर्गेंज़ा लहंगे में खुशी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने भी अपने लुक को एम्ब्रॉयडरी वाले पर्स, मोतियों के मल्टी लेयर वाले हैवी नेकलेस, मांग-टीका और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया.

सोनम कपूर

सोनम ने बहन।की शादी के लिए रॉयल लुक सिलेक्ट किया. उन्होंने सिल्क कुर्ता और स्कर्ट के कॉम्बिनेशन वाला आउटफिट पहना था. शोल्डर पर लैविश रॉयल बैंगनी कलर का दुपट्टा कैरी किया था. साथ में बोल्ड अंत रीगल ज्वेलरी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया.

शनाया कपूर

शनाया कपूर ने बहन की शादी के लिए कच्छ और गुजराती क्राफ्टवर्क के मल्टी-कलर के ट्रेडिशनल लहंगा चुना, जिसमें वे बहुत प्यारी लग रही थीं.

Share this article