कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rahan Thakkar) संग फेरे लेकर शादी के बंधन (Anshul Kapoor wedding) में बंध चुकी हैं. 6 जुलाई को कपल ने मुंबई के ताज होटल में इंटीमेट वेडिंग की. उनकी शादी के इनसाइड वीडियो भी इंस्टा पर वायरल हैं. खासकर उनकी ब्राइडल एंट्री का वीडियो, जिसमें भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)उनका हाथ थामकर शादी के मंडप तक ले जाते हैं. इसके अलावा अर्जुन ने बहन के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट (Arjun Kapoor Pens Emotional Note) भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये तो सभी जानते हैं कि मां के निधन के बाद अर्जुन ने ही बहन अंशुला को मां और पिता दोनों का प्यार दिया. आज जब उसी बहन को विदा करना उनके लिए आसान नहीं था. ऐसे में अर्जुन अपने आंसुओं (Arjun Kapoor gets emotional on sister Anshul Kapoor's vidaai) को रोक नहीं पाए. उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की और इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि अब उसे विदा करने का समय आ गया है, लेकिन ससुराल जाने के बाद भी वो हमेशा उनकी रहेंगी.

अर्जुन कपूर ने लिखा, "मेरी अंश... तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें विदा करना होगा... आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो और तुम्हें इस तरह मुस्कुराते देख मेरा दिल, मन और आत्मा बेहद खुश हैं. मैंने तुम्हें बड़े होते और एक शानदार महिला बनते देखा है, जो हर कदम पर हमारी मां की याद दिलाती है. तुम चिंता मत करना, क्योंकि वो हमेशा तुम्हारे साथ हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा."

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, "मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारे पीछे खड़ा रहूंगा और ये कोशिश करूंगा कि तुम्हारे चेहरे पर ये मुस्कान हमेशा बनी रहे. ढेर सारा प्यार, तुम्हारे अर्जुन भइया."

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भाई-बहन के मजबूत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें कि चूड़ा सेरमनी के दौरान अंशुला भी भाई अर्जुन कपूर को सामने देख इमोशनल हो गई थीं और भाई के गले लगते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे. अर्जुन के गले लगकर रोने की उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी.

