बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja)इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में नजर आ रही हैं. शो को शुरू हुए 7 दिन हो चुके हैं और शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक से एक खुलासे कर रही हैं, राम कपूर अपने एटीट्यूड से न्यूज़ में बने हुए हैं. और इसके लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा ने जमकर ड्रामा किया और रो रोकर पूरे (Sunita Ahuja breaks down in tears) शो को सिर पे उठा लिया.

'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) के हालिया एपिसोड में सुनीता का बुरा हाल हो गया है. वो काफी परेशान हो गई हैं, जिसके बाद उन्होंने रितेश देशमुख से कहा कि अब उनसे यहां नहीं रहा जा रहा और वह अपने घर जाना चाहती हैं. यहां तक कि उन्होंने खाना छोड़ दिया है. उन्हें गोविंदा की भी याद आ रही है और उन्हें अब लग रहा है कि गोविंदा की बात उन्हें मान लेनी चाहिए थी.

सुनीता आहूजा ने खाने की क्वालिटी पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि कंटेस्टेंट्स को हल्के में लिया जा रहा है. उन्होंने कहा, "अब हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़े होना चाहिए. मेरे बच्चे भी भूखे हैं. इस सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है और इसमें थोड़ी 'शिट' भी मिल हुई है."

सुनीता आहूजा को गोविंदा की भी याद आई और उन्होंने कहा, "मैं आज जाना चाहती हूं. मेरा काम हो गया. मुझे ची-ची (गोविंदा) मना कर रहे थे, 'मत जा, मत जा.' जब-जब उनकी बात नहीं मानी और अब पछता रही हूं. मुझे तकलीफ ही रही है. मैं यहां रहना भी नहीं चाहती."

इमोशनल सुनीता फूट-फूटकर रोती नजर आईं. सभी साथी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन उनका रोना कम नहीं हुआ, जिसके बाद आखिर में रितेश देशमुख ने उन्हें संभाला. रितेश ने उन्हें गले लगाया और दिलासा देते हुए कहा कि वह बाद में उनसे बात करेंगे. टास्क खत्म होने के बाद उन्हें जेल के अंदर वापस जाते हुए देखा गया.
