आज 8 जुलाई को नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 68th बर्थडे सेलिब्रेट (Neetu Kapoor celebrating 68th birthday) कर रही हैं. इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं. बहू आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी समधन नीतू सिंह के बर्थडे पर खूब प्यार (Soni Razdan showers love on 'Samdhan' Neetu Kapoor) बरसाया है और बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है.

नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट से तो बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती ही हैं, तो वहीं अपने 'समधी-समधन' सोनी राजदान और महेश भट्ट के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं. ऐसे में आज जबकि नीतू कपूर 68th बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं तो सोनी राजदान ने अपनी समधन को बहुत ही प्यारे तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है.

सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर के साथ एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और बर्थडे विश करते हुए लिखा है, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे नीतू जी. हैव ब्लास्ट. खूब सारा प्यार और खुशियां मिलें." अपनी समधन का बर्थडे विश करने का ये अंदाज नीतू कपूर को बेहद पसंद आया है और उन्होंने ढेर सारी हार्ट इमोजी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका ये पोस्ट शेयर किया है.

इसके अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी मां नीतू कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खास पलों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं और कैप्शन लिखा है, "हैप्पी बर्थडे मां - मेरा दिल, मेरी सब कुछ. आपसे बहुत प्यार करती हूं." रिद्धिमा ने नीतू कपूर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुए सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई, जिसमें नीतू, रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ मुस्कुराती हुई नजर आईं.

इसके अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी नीतू कपूर के साथ एक ग्रुप फ़ोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे नीतू आंटी. हमेशा एवरग्रीन और ब्यूटीफुल."

अब सबको इंतज़ार है आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बर्थडे पोस्ट का. यूज़र्स ये जानने के लिए बेताब हैं कि आलिया अपनी सास को कैसे बर्थडे विश करती हैं.
