Close

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल सारा अली खान का क़ातिलाना अंदाज़, देखें फोटोज़… (Bold and beautiful Sara Ali Khan’s killer look, See Photos…)

Sara Ali Khan

सारा अली खान को समंदर हमेशा ही आकर्षित करता रहा है. यदि उनके घूमने-फिरने का रिकॉर्ड देखा जाए, तो उसमें समंदर और पहाड़ हमेशा ही टॉप पर रहे हैं. अपनी इसी चाहत को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर अपनी ख़ास सहेलियो व दोस्तों के साथ ख़ूब मौज-मस्ती कर रही हैं. उनका बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज़ फैंस को दीवाना कर रहा है.

Sara Ali Khan


कभी वे बिकनी में अपने क़ातिल अदाओं के जलवे बिखेर रहीं तो कहीं वे दोस्तों के साथ खाने-पीने का लुत्फ़ उठा रही. सच, फ्रैंड्स के साथ सैर-सपाटे का अपना एक अलग ही मज़ा है.

Sara Ali Khan

सारा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन की एक से एक ख़ूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. यूं तो हर तस्वीर एक दिलकश कहानी बयां कर रही है, पर शॉर्ट पैंट व बिकनी में उनकी अदाएं जानलेवा हैं.

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी- एक अनकहा डर बना रहता है… (Sunil Shetty- An Unspoken Fear Lingers…)

फैंस भी उनकी हर पोस्ट पर पैनी नज़र रखते हैं और मज़ेदार कमेंट्स करते रहते हैं. किसी का कहना है उन पर क्रोशिया सूट करता है... आउटस्टैंडिंग, ऑसम, माय लव, गॉर्जियस...  आदि कहने के साथ लव इमोजी की तो बाढ़ सी आ गई है.

Sara Ali Khan

अधिकतर लोगों को व्हाइट आउटफिट में सारा बेहद हसीन लगी हैं. इसके अलावा कइयों ने वेकेशन प्लेस के बारे में जानने की भी जिज्ञासा दिखाई. एक ने तो क्या ऑब्सर्व किया है, वे कहते हैं- आपने हर ड्रेस पर एक ही तरह की चप्पल पहनी है और फ्रेंड के साथ ट्यूनिंग कर रही हैं. सच, आप स्टनिंग और कितनी डाउन टू अर्थ हैं यानी सिंपल और सरल हैं.

Sara Ali Khan

अपने इस सुंदर और आकर्षक नज़ारों से भरपूर तस्वीरों के साथ पोस्ट पर सारा कहती हैं- समंदर में वो सब कुछ है, जो मैं बनना चाहती हूं- ख़ूबसूरती, आज़ादी, बेबाक़ी और रहस्यमयी भी, क्यों है ना!

Sara Ali Khan

हां, कुछ प्रशंसकों ने उनके फिगर पर भी अपनी बहुमूल्य राय दी. उनका कहना है कि वे और भी स्लिम और फिट हो गई हैं. उनका बोल्ड और फिटनेस से भरा फिगर फैंस को क्रेज़ी कर रहा है.

Sara Ali Khan

एक ने तो चिंता प्रकट करते हुए यह भी कह दिया कि बस अब और वज़न कम मत करिएगा, वरना दिखाई ही नहीं देंगी. कहते हैं ना कुछ तो लोग कहेंगे, पर वे तो बहुत कुछ और ढेर सारे बातें कह रहे हैं, जहां तारी़फें हैं, तो आलोचना भी कुछ कम नहीं है.

Sara Ali Khan

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के साथ सारा अली की ‘पति पत्नी और वो दो’ मूवी को लोगों ने बेहद पसंद किया. इसकी ट्रेजडी विद कॉमेडी ने सभी को ख़ूब हंसाया. उम्मीद है, भविष्य में सारा की और भी इसी तरह की मज़ेदार फिल्में देखने मिलेंगी. 

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan
Sara Ali Khan
Sara Ali Khan
Sara Ali Khan
Sara Ali Khan

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित- महिलाओं को अपनी ज़िंदगी अपने अनुसार जीने का पूरा हक़ है… (Madhuri Dixit- Women have the full right to live their lives on their own terms…)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article