Close

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया हैं बहुत तकलीफ में, सालों से इस किरदार को निभाते हुए होने लगा है कमर में दर्द, बोले- सीधा खड़ा होने भी हुआ मुश्किल (Tanmay Vekaria Suffers Back Pain From Playing Bagha Role In TMKOC)

पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बाघा का किरदार (Bagha Role) निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया (Tanmay Vekaria) ने बताया कि वे बीते कई सालों से इस किरदार को निभा रहे हैं. लेकिन अब इस रोल को करते समय कमर को टेढ़ी रखने से उनकी कमर में दर्द (Back Pain) रहने लगा है.

Tanmay Vekaria

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. दर्शक जितना प्यार इस शो को देते हैं उतना ही प्यार इस शो के किरदारों को भी देते हैं. इन्हीं में से एक किरदार है बाघा, जितना प्यार दर्शक जेठालाल को करते हैं उतना ही प्यार लोग बाघा को भी करते हैं. बता दें कि शो में बाघा का किरदार तन्मय वेकारिया ने निभाया है.

Tanmay Vekaria

तन्मय इस किरदार को मजेदार बनाने के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि अब उसका असर एक्टर की हेल्थ पर पड़ने लगा है. असल में तन्मय को शो में बाघा का किरदार निभाने के लिए पेट बाहर निकालकर अपनी कमर को टेढ़ा रखना पड़ता है. बीते कई सालों से तन्मय इस किरदार को निभा रहे हैं, वो भी कई-कई घंटे की शिफ्ट में काम करते हुए ऐसे पोज में. अब हालात ऐसे हैं कि कई- कई घंटे इस पोजीशन में रहने की वजह से तन्मय की कमर का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है.

Tanmay Vekaria

टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में तन्मय वेकारिया ने अपने कमर दर्द के बारे में बात की. एक्टर ने बताया कि शूटिंग करते हुए कई कई घंटों तक इस पोजीशन में खड़े रहने से उनकी कमर में दर्द रहने लगा है. मुझे सीधा खड़े रहने में दर्द होता है. मुझे अभी भी इस किरदार को निभाना बेहद पसंद है.

Tanmay Vekaria

एक बार मैं किरदार में घुस जाता हूं तो मुझे दर्द का पता नहीं चलता. मैं अपने काम को एन्जॉय करता हूं. खुशी-खुशी सेट पर आता हूं और काम करता हूं. इसी वजह है कि हम सब मिलकर अच्छे अच्छे एपिसोड दर्शकों के लिए बना पाते हैं. बता दें कि जून के महीने में तन्मय वेकारिया के पिता का निधन हो गया था. इस से पहले उनकी मां का देहांत हो गया था.

Share this article