Close

अनुपम खेर के उम्दा क़िरदारों का अनुपम सफ़र, देखें तस्वीरें… (Anupam Kher’s remarkable journey through outstanding roles, See Photos)

 

एक अभिनेता के तौर पर अनुपम खेर ने अपने अभिनय के सफ़र को याद करते हुए अपने ज़बर्दस्त भूमिकाओं से लबरेज़ तस्वीरों की सीरीज़ अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं.

जैसा की हम सभी जानते हैं कि अनुपम खेर एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ प्रभावशाली मोटीवेशनल स्पीकर और लाजवाव इंसान भी हैं. वे अपने अभिनय से तो हर दिल पर छाए ही रहते हैं, लेकिन इसके अलावा समय-समय पर तमाम मुद्दों पर अपनी निष्पक्ष राय भी रख कर वाहवाही लूटते रहते हैं.

Anupam Kher

एक कलाकार के तौर पर अपनी फिल्मी जर्नी को कैसे देखते हैं, इस पर उनका कहना है-
एक एक्टर का दिल और उसका हुनर…
एक्टर संवेदनशील लोग होते हैं. हम अपनी मर्ज़ी से उन भावनाओं का इज़हार करते हैं, जिन्हें ज़्यादातर लोग अपनी ज़िंदगी में छिपाए रहते हैं- दुख, डर, जलन, प्यार, ख़ुशी, असुरक्षा…
हमें ये सब अपने अंदर ही ढूंढ़ना पड़ता है.
हां, मुझे लगता है कि एक्टर बहुत बहादुर भी होते हैं. बेशक, एक्टिंग से शौहरत, पैसा और ऐशो-आराम मिल सकता है. लेकिन जब कैमरा पास आता है और आपको कुछ सच दिखाना होता है तो इनमें से कोई भी चीज़ काम नहीं आती. उसके लिए हुनर चाहिए, लेकिन एक ख़ास तरह का दिल भी चाहिए. कभी-कभी तो टूटा हुआ दिल भी!

 

यह भी पढ़ें: घर की बातें घर में ही रहे तो अच्छा है… कृष्णा अभिषेक ने दिया लोगों को करारा जवाब… (It is better if family matters stay within the family… Krushna Abhishek gave a befitting reply to people…)

 

मुझे लगता है कि अपने करियर के शुरुआती सालों मेें मैं ख़ुद को साबित करने की जल्दी में था. मैं बिना किसी गॉडफादर के फिल्मों में आया था, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ट्रेनिंग और भरोसे के साथ. कहीं न कहीं मैं लगातार कह रहा था, “देखो मैं क्या कर सकता हूं… देखो मैं कितना अलग हो सकता हूं…”
शायद तब वो ज़रूरी था. लेकिन पिछले दस सालों में कुछ बदला है. मैं अब ज़्यादा शांत हूं. मुझे अब किसी को प्रभावित करने की वैसी ज़रूरत महसूस नहीं होती. इसकी बजाय, मैंने किसी क़िरदार की अनिश्‍चितता का मज़ा लेना शुरू कर दिया है… उसकी ख़ामोशियां, विरोधाभास, कमज़ोरियां, यहां तक कि उसकी बेवकूफ़ियां भी.

मैं अब ख़ुद को ज़्यादा चुनौती देता हूं. लेकिन अजीब बात है कि अब घबराहट बहुत कम होती है. शायद एक एक्टर के तौर पर उम्र बढ़ने की अच्छी बातों में से एक यह है. आप यह दिखाने की कोशिश करना छोड़ देते हैं कि आप कितना जानते हैं… और इस बात को लेकर उत्सुक होने लगते हैं कि आप अभी भी कितना नहीं जानते हैं.

Anupam Kher

यहां इस सफ़र की कुछ झलकियां हैं. हर एक ने मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ नया सिखाया! और ख़ुद के बारे में भी. इसका आनंद लें!..

इसी के साथ उन्होंने एक्टर, एक्टर्स लाइफ, हार्ड वर्क, वल्नरेबिलिटी को टैग किया.

 

यह भी पढ़ें: मां दुलारी से लंबे समय बाद मिलने पर इमोशनल हो उठे अनुपम खेर- ‘मां, आप बस यूं ही हंसती रहो, बोलती रहो, अपने क़िस्से सुनाती रहो…’ (Anupam Kher gets emotional upon reuniting with his mother, Dulari, after a long time: “Mom, just keep laughing, keep talking, and keep sharing your stories…”)

 

अनुपम खेर का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. फैंस ने भी इस पर जमकर कमेंट्स किए. इससे नए सितारों को बहुत कुछ जानने-समझने को भी मिला.

आइए, अनुपम खेर के अभिनय सफ़र के कुछ ख़ास भूमिकाओं के क़िरदारों से फोटोज़ के ज़रिए रू-ब-रू होते हैं.

 

 

 

 

 

Photo Courtesy: Social Media

Share this article