Close

श्रुति हासन ने चेन्नई में खरीदा आलीशान घर, दोस्तों संग की गृहप्रवेश पूजा, नहीं दिखाई दिए पेरेंट्स (Shruti Haasan buys new lavish home in  Chennai, Performs Grih Pravesh Pooja with girl gang, shares PICS)

कमल हासन की बेटी और एक्टर-म्यूजिशियन श्रुति हासन ने लाइफ में एक और अचीवमेंट हासिल कर लिया है. श्रुति ने नया घर खरीद लिया है. ये घर उन्होंने चेन्नई में खरीदा है, जहां हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश पूजा की. पूजा की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Shruti Haasan

श्रुति ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने चेन्नई में बेहद आलीशान घर खरीदा है. इंस्टाग्राम पर उनके नए घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि अभी श्रुति नए घर में शिफ्ट नहीं हुई हैं, क्योंकि घर खाली खाली सा नज़र आ रहा है. 

Shruti Haasan

श्रुति ने इस नए घर में हाल ही में विधि विधान से गृह प्रवेश पूजा की. गृह प्रवेश के लिए एक्ट्रेस ने ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी और पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच हाथ जोड़कर पूजा की विधि पूरी करती दिखाई दीं. 

Shruti Haasan

पंडित जी पूजा करवा रहे हैं. श्रुति अपने दोस्तों से साथ हाथ जोड़कर बैठी हैं. उनके गले में माला है. माथे पर टीका लगा है. फोटोज में एक्ट्रेस के लैविश घर की झलक साफ देखने को मिलती है. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बताती है कि वो नए घर में आकर कितनी हैप्पी हैं. 

Shruti Haasan

गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें देखकर फैंस इस बात से हैरान हैं कि पूजा में श्रुति के पैरेंट्स या कोई फैमिली मेंबर दिखाई नहीं दिया. श्रुति ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पूजा की. उनकी ही एक फ्रेंड ने पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं.  दोस्त ने कैप्शन में लिखा है, "अपनी जड़ों में वापस लौट रहे हैं. श्रुति को चेन्नई में नया घर लेने के लिए ढेर सारी बधाई हो."

Shruti Haasan

वर्क फ्रंट करें तो श्रुति का बॉलीवुड कैरियर ज़्यादा नहीं चला, फिलहाल वो साउथ इंडस्ट्री में ही काम कर रही हैं. हाल ही में रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी में देखा गया था.

Shruti Haasan

Share this article