Close

चेहरे पर बोटॉक्स, टूटा दांत हुआ गायब, चमकी मुस्कान…  62 की उम्र में गोविंदा का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुश हुए फैंस, बोले- अब भी हीरो नंबर 1 (Botox treatments, Fixed broken tooth, Bright smile… Govinda’s transformation shocks internet, Fans call him Hero no.1)

गोविंदा (Govinda) पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके परिवार में कलेश मचा हुआ है. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लगातार उनके बारे में बयान देती रहती हैं, उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा तो चाहिए, लेकिन उनके जैसा पति नहीं. ये भी खबरें आईं कि गोविंदा दिवालिया (Govinda turns bankrupt) हो चुके हैं. 

Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा को छोटे मोटे फंक्शन्स में नाचते भी देखा गया. ऐसे ही एक इवेंट में पहुंचे गोविंदा के सिर पर विग, टूटे हुए दांत, चेहरे से गायब रौनक देखकर फैंस उनके लिए चिंतित हो गए और उन्हें सलाह भी देने लगे कि गोविंदा को अपना ख्याल रखना चाहिए. 

Govinda

अब हाल ही में गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ लॉक अप (Lock Upp 2) शो में नजर आए, जहां उनका लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. शो में पहुंचे गोविंदा काफी बदले बदले नज़र आ रहे थे. उनकी मुस्कान में वो पहले वाली चमक लौट आई थी.  टूटा दांत (Govinda fixes broken tooth) भी गायब हो गया था. उनकी हंसी में गोविंदा वाली रौनक भी दिखाई दे रही थी.

Govinda

इतना ही नहीं शो में पहुंचे गोविंदा फिट और फ्रेश भी नज़र आ रहे थे. उनकी बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस भी बदल चुका था. उनके चेहरे पर खुशी लौट आई थी. शो के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. गोविंदा की उनकी हर छोटी-बड़ी चीज पर गौर करनेवाले उनके फैंस का ये ट्रांसफॉर्मेशन (Govinda’s transformation) देखकर फैंस हैरान रह गए. फैंस उन्हें फिर से पहले वाले लुक में देखकर खुश हो गए हैं. उनका कहना है कि गोविंदा खुद पर ध्यान दें तो आज भी वो हीरो नम्बर वन लगते हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि गोविंदा ने बोटॉक्स करवा लिया है. 

Govinda

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कह चुकी हैं कि गोविंदा खुद पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना उनकी उम्र के दूसरे स्टार्स देते हैं. उनका मानना था कि अगर गोविंदा अपनी फिटनेस और लुक्स पर फोकस करें तो आज भी बड़े पर्दे पर हीरो बनकर छा सकते हैं. 

Govinda

बता दें गोविंदा 7 साल बाद फिल्मों में वापसी (Govinda’s come back after 7 years) भी करने जा रहे हैं. कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एक्टर ने अपनी आने वाली दो फिल्म ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ अनाउंस की. उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट में वह नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ काम करेंगे. लीड रोल करने के अलावा, गोविंदा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.

Share this article