'कहानी घर घर की', (Kahani Ghar Ghar Ki) 'कुमकुम' (Kumkum) शोज फेम श्वेता क्वात्रा (Shweta Kawatra) तो याद होंगी ही आपको. इन शोज़ से क्वात्रा घर घर में पॉपुलर हो गई थीं. हालांकि श्वेता लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं और शोबिज से दूर दुबई में अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने अपने एक्टिंग के दिनों को याद किया है और अपने साथ हुए कास्टिंग काउच (Shweta Kawatra's shocking revelation on casting couch) को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है.

हाल ही में श्वेता एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कहा कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि ये सब एजेंट और मीडियेटर लेवल पर ज़्यादा होता है. इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर शॉकिंग रिवीलेशन करते हुए उन्होंने बताया कि इनके तो ऑफिस में ही बेड लगे होते थे.

श्वेता ने बताया कि उन्हें तब ये सब बातें या इशारे समझ नहीं आते थे. ऐसे लोग लोगों की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठाना अच्छी तरह से जानते थे. अपने साथ हुई ऐसे वाकयों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे कई बार गंदे और अजीब तरह के सवाल किए गए हैं. कभी-कभी तो वो सीधे सीधे पूछ लेते हैं कि आप कॉम्प्रोमाइज कर लोगे. मुझे तो पता भी नहीं था कि इसका मतलब क्या होता है."

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "फिर वो अजीब सी शक्लें बनाते हैं, ताकि आप उनके इरादे समझ सको. ऐसे में एक लड़की कितनी ज़्यादा डर जाती है, उसकी कैसी हालत होती है, मैं आपको बता नहीं सकती." श्वेता ने एक इंसिडेंस को याद करते हुए बताया, "एक बार मुझे एक बड़े होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया, वहां मेरे कई लड़कियां थीं. तो आपको अनसेफ फील नहीं होता. लेकिन इसके बाद मुझे एक रूम में बुलाया गया, जहां प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर सब थे. उन्होंने पूछा स्क्रिप्ट पढ़ लिया. मैंने कहा हां. तो बोले अब थोड़ा वॉक करके दिखाओ. वो भी कर दिया. फिर बोले, ठीक है, अब कपड़े उतारो."

उन्होंने आगे बताया, "मुझे लगा मुझसे सुनने में कोई गलती हुई है. मुझे अजीब सा फील हो रहा था. गुस्सा भी आ रहा था. मैंने बेवकूफ बनने की एक्टिंग करते हुए पूछा, कपड़े स्ट्रिप क्यों? तो उन्होंने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि जब आप स्विम सूट पहनेंगी तो कैसी लगेंगी. मैं इतनी डर गई थी न कि बता नहीं सकती. ठीक है, बाहर और भी लड़कियां थीं, लेकिन उस कमरे में तो मैं अकेली थी न. मैंने बस थैंक यू कहा और वहां से भाग निकली."

श्वेता क्वात्रा ने एक्टर मानव गोहिल (Manav Gohil) से शादी की है. दोनों 'कहानी घर घर की' के सेट पर मिले थे. और यहीं इन्हें प्यार हो गया था। बाद में इनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हुआ और साथ में लाइफ बिताने का फैसला कर लिया. श्वेता क्वात्रा अब पर्दे पर कम ही नजर आती हैं. उन्होंने अब रियल स्टेट में कदम रख लिया है.
