बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनके 16 वर्षीय बेटे युग देवगन (Yug Devgn) जिम सेशन (Gym Session) का है. इस वीडियो में वर्कआउट करते हुए युग फिजिकल ट्रांसमिशन और टोन्ड फिजिक साफ नजर आ रहे हैं.

अजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक बेटे युग का जिम में वर्क आउट करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है. अजय देवगन ने इस खास मोमेंट को एक प्राउड फादर के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जिम में पसीना बहाते हुए अपने यंग बेटे की लगन और हार्ड वर्क वाले वर्कआउट को रिकॉर्ड कर रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कुछ कैप्शन नहीं लिखा है – बस ‘ संडे’ लिखा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो को देखने के बाद फैंस युग की मस्कुलर बॉडी और टोन्ड आर्म्स से काफी इंप्रेस हो रहे हैं. एक्टर के फैंस युग को जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. अनेक यूजर्स ने रेड हार्ट वाले इमोजी और फायर वाले इमोजी सेंड किया हैं.

दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है – मैंने जूम करके देख लिया बिल्कुल अजय जैसा लगता है.
