Close

Happy Birthday Kareena Kapoor Khan: बर्थडे पर करिश्मा कपूर ने करीना कपूर पर लुटाया ढेर सारा प्यार, शेयर किया स्वीट बर्थडे नोट, लिखा- सबसे ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं, पीसी ने भी किया बर्थडे विश (Karisma Kapoor Shared A Sweet Birthday note For Sister Kareena Kapoor, Says- Love you Mostest, Priyanka Chopda also wished Bebo)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज , 21 सितंबर को अपना 46वाँ बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration)कर रही हैं. इस मौके पर उनकी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने थ्रोबैक फोटो शेयर शेयर करते हुए साथ में दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है.

Kareena Kapoor Khan

दायरा एक्ट्रेस करीना कपूर खान उर्फ बेबो आज, 21 सितंबर को 46 साल की हो गई हैं. इस स्पेशल ओकेजन पर एक्ट्रेस की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने 2 थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए साथ अपनी बेस्ट सिस्टर के लिए स्वीटेस्ट बर्थडे विश लिखा है.

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान के बर्थडे के मौके पर करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए 2 रेयर और अनसीन थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. पहली फोटो में करिश्मा स्ट्राइप्ड टॉप और जीन पहने हुए कैमरे को तरफ देख रही हैं. जबकि उनकी छोटी बहन करीना कैमरे से थोड़ा अलग किसी दूसरी चीज में इंटरेस्ट लेती हुई दिखाई दें रही हैं.

Kareena Kapoor Khan and Karishma Kapoor

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है – बेस्ट सिस्टर को हमेशा हैप्पी बर्थडे… हमेशा साइड बाय ऐसे ट्विनिंग करते हुए जीतते हुए… सबसे ज़्यादा तुम से प्यार करती हूं #SisterLove #HairstyleGoals and #HappyBirthday. करिश्मा कपूर की इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स करीना कपूर को उनकी फोटो शेयर कमेंट्स लिख कर बर्थडे विश करने लगे. विश करने वालों में चंकी पांडे, महीप कपूर, उस्ताद अमजद अली खान के बेटे अयान अली खान हैं.

Kareena Kapoor Khan

प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना कपूर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. पीसी ने करीना कपूर की प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें करीना ने कलर फुल लहरिया साड़ी पहनी है. इस फोटो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा – हैप्पी बर्थडे @kareenakapoorkhan आप के जैसा कोई कभी नहीं होगा.

Kareena Kapoor Khan

बता दें कि एक समय वो भी था जब प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच राइवलरी थी. लेकिन दोनों ने हमेशा यही कहा कि उनके बीच कोई मन मुटाव नहीं है. पीसी और करीना ने साल 2004 में आई अब्बास मस्तान की फिल्म एतराज़ में साथ काम किया था.

Share this article