Close

अपनी पोती जनाई के सपनों में आती हैं उनकी दादी आशा भोसले, पोती करती है उनसे खुश रहने की रिक्वेस्ट- जनाई ने खुद बताई है ये बात (Zanai Bhosle Says Late Grandmother Asha Bhosle Comes In Dreams Requests Her To Be Happy Up There)

दिवंगत आशा भोसले (Late Asha Bhosle) का निधन हुए लगभग 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी पोती जनाई भोसले (Grand Daughter Zanai Bhosle) उनके जाने से बेहद दुखी हैं.जनाई भोसले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी दिवंगत दादी आशा भोसले की 2 तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में ये बताया है कि उनकी दादी उनके सपनों में आती हैं और जनाई से ये रिक्वेस्ट करती हैं.

इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया था. उन्हें गंभीर थकान और सीने में संक्रमण की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल किया गया था. लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल्यर के कारण उनका निधन हो गया. आशा ताई की पोती जनाई आज भी उन्हें बहुत याद करती हैं. अक्सर अपनी और दादी की तस्वीरें और गाने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में जनाई ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और अपनी दिवंगत दादी आशा भोसले की 2 फोटो शेयर की हैं. पहली फोटो में दादी आशा चेयर पर बैठी हैं और जनाई उनके पीछे उनके कंधों पर हाथ रखते हुए बड़े प्यार खुशनुमा मूड में दादी को निहार रही है. और दादी कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुरा रही हैं बैक राऊंड में एक गाना चल रहा है ' दिल अभी भरा नहीं..'

दूसरी फोटो में दादी को याद करते हुए जनाई ने कैप्शन में एक नोट भी लिखा है. दूसरी तस्वीर में दादी-पोती दोनों मुस्कुराते हुए ताली बजा रही हैं. इस तस्वीर के साथ ज़नई ने लिखा, 'आई लव यू माय डार्लिंग. आई लव यू.'

पहली फोटो के साथ जनई ने हार्ट वॉर्मिंग मैसेज है - 'हर जगह मैं आपको देखती हूं. आप मेरे सपनों में आती हैं. आप मेरे आज, मेरे कल और हमेशा के लिए मेरा हिस्सा हैं. फिर भी मेरे एक हिस्से को आपका प्यार, झप्पी और दुलार बहुत मिस करता है. प्लीज़ आप जहां कहीं भी हो बहुत खुश रहना. क्योंकि आपने मुझे यही सिखाया था. आज मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं …. और आप हमेशा मेरा हिस्से रहेंगी, जब तक समय थम नहीं जाता.

जनाई की इस इंस्टा स्टोरी को अनेक लोगों ने देख है. बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी सेंड किया हैं तो कई लोगों फेबुलस लिखा है.

Share this article