Close

अपनी पोती जनाई के सपनों में आती हैं उनकी दादी आशा भोसले, पोती करती है उनसे खुश रहने की रिक्वेस्ट- जनाई ने खुद बताई है ये बात (Zanai Bhosle Says Late Grandmother Asha Bhosle Comes In Dreams Requests Her To Be Happy Up There)

दिवंगत आशा भोसले (Late Asha Bhosle) का निधन हुए लगभग 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी पोती जनाई भोसले (Grand Daughter Zanai Bhosle) उनके जाने से बेहद दुखी हैं. जनाई भोसले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी दिवंगत दादी आशा भोसले की 2 तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में ये बताया है कि उनकी दादी उनके सपनों में आती हैं और जनाई से ये रिक्वेस्ट करती हैं.

Zanai Bhosle

इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया था. उन्हें गंभीर थकान और सीने में संक्रमण की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल किया गया था. लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल्यर के कारण उनका निधन हो गया. आशा ताई की पोती जनाई आज भी उन्हें बहुत याद करती हैं. अक्सर अपनी और दादी की तस्वीरें और गाने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

Zanai Bhosle

हाल ही में जनाई ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और अपनी दिवंगत दादी आशा भोसले की 2 फोटो शेयर की हैं. पहली फोटो में दादी आशा चेयर पर बैठी हैं और जनाई उनके पीछे उनके कंधों पर हाथ रखते हुए बड़े प्यार खुशनुमा मूड में दादी को निहार रही है. और दादी कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुरा रही हैं बैक राऊंड में एक गाना चल रहा है ‘ दिल अभी भरा नहीं..’

Zanai Bhosle

दूसरी फोटो में दादी को याद करते हुए जनाई ने कैप्शन में एक नोट भी लिखा है. दूसरी तस्वीर में दादी-पोती दोनों मुस्कुराते हुए ताली बजा रही हैं. इस तस्वीर के साथ ज़नई ने लिखा, ‘आई लव यू माय डार्लिंग. आई लव यू.’

Zanai Bhosle

पहली फोटो के साथ जनई ने हार्ट वॉर्मिंग मैसेज है – ‘हर जगह मैं आपको देखती हूं. आप मेरे सपनों में आती हैं. आप मेरे आज, मेरे कल और हमेशा के लिए मेरा हिस्सा हैं. फिर भी मेरे एक हिस्से को आपका प्यार, झप्पी और दुलार बहुत मिस करता है. प्लीज़ आप जहां कहीं भी हो बहुत खुश रहना. क्योंकि आपने मुझे यही सिखाया था. आज मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं …. और आप हमेशा मेरा हिस्से रहेंगी, जब तक समय थम नहीं जाता.

Zanai Bhosle

जनाई की इस इंस्टा स्टोरी को अनेक लोगों ने देख है. बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी सेंड किया हैं तो कई लोगों फेबुलस लिखा है.

Share this article